News Room Post

Sunil Shetty On Bollywood: ‘कूड़े के लिए पैसे नहीं देंगे दर्शक…’, बॉलीवुड में फ्लॉप होती फिल्मों के लेकर बोले सुनील शेट्टी

Sunil Shetty On Bollywood: फ्लॉप होती बॉलीवुड फिल्मों पर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि अब फिल्मों में पहले जैसी बात नहीं रही है।

नई दिल्ली। साल 2022 की शुरुआत ही बॉलीवुड के लिए कुछ खास नहीं रही थी। 2-3 फिल्मों को छोड़कर लगभग हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं। अक्षय कुमार से लेकर आमिर खान तक की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाईं, जिसके पीछे का कारण रहा बॉलीवुड बॉयकॉट। यूजर्स ने हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप बॉलीवुड पर लगाया। अब बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने बताया कि लोग क्यों बॉलीवुड फिल्मों को देखना पसंद नहीं कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि सुनील शेट्टी ने क्या कहा।

कूड़े के लिए पैसे नहीं देंगे दर्शक

फ्लॉप होती बॉलीवुड फिल्मों पर बात करते हुए सुनील शेट्टी ने बताया कि अब फिल्मों में पहले जैसी बात नहीं रही है। अब दर्शक कूड़ा देखने के लिए पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं और सबसे बड़ी वजह यही है जिसकी वजह से फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। उन्होंने आगे बताया कि घर में उनके बच्चे सवाल करते हैं कि वो फिल्में क्यों नहीं कर रहे हैं। मैं कहता हूं कि मुझसे भी बहुत सारी गलतियां हुई थीं और अब उसी कचरे के वजब से दर्शक फिल्म देखने में रुचि नहीं दिखा रहे हैं। बॉलीवुड को सलाह देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि अब समय आ गया है जब बॉलीवुड को समझना होगा कि जनता क्या चाहती है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्टार्स की फीस फिल्म के बजट से आधे से भी कम होता है और पहले जनता स्टार्स को इस तरीके से जज नहीं करती थी जैसे आज करती हैं।

बॉलीवुड बॉयकॉट रोकने की लगाई थी गुहार

गौरतलब है कि बॉलीवुड बॉयकॉट को रोकने के लिए सुनील शेट्टी पहले ही यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी से गुहार लगा चुके हैं। उन्होंने कहा था कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो बॉलीवुड बर्बाद हो जाएगा। काम की बात करें तो सुनील शेट्टी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने एक्शन का जलवा बिखेर रहे हैं। फिलहाल एक्टर वेब सीरीज ‘धारावी बैंक’ में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द ही  ‘हेरा फेरी 3’ में भी दिखेंगे।

Exit mobile version