News Room Post

Release Date of ‘LIGER’: Vijay Devarkonda की LIGER की रिलीज डेट आई सामने, करण जौहर ने किया ऐलान

liger

नई दिल्ली। साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी आने वाली फिल्म LIGER है। जिसका फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इस फिल्म की रिलीज डेट (Release Date of ‘LIGER) भी सामने आ गई है। जिसका ऐलान सोशल मीडिया पर करण जौहर ने किया है। इस फिल्म में विजय के अपोजिट अनन्या पांडे नजर आएंगी।

फिल्म LIGER की रिलीज डेट

फिल्म LIGER इस साल 9 सितंबर को रिलीज की जाएगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म होगी। जिसे 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। जिसमें हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम शामिल हैं। इस फिल्म से साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। वो अनन्या पांडे संग इश्क फरमाते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड है।

करण जौहर ने फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है। उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, ”LIGER 9 सितंबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। फिल्म को दुनियाभर में 5 भाषाओं, हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।”

ये एक एक्शन फिल्म होगी। जिसका सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। सभी को विजय देवरकोंडा के बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार था। क्योंकि कुछ समय पहले ही करण ने उनकी हिंदी फिल्म का ऐलान किया था, लेकिन ये नहीं बताया था कि वो किस फिल्म से एंट्री करेंगे।

इस फिल्म में विजय का अलग अंदाज देखने को मिलेगा। इस फिल्म के लिए वो काफी मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लिए उन्होंने थाइलैंड में मार्शल आर्ट्स की ट्रेनिंग ली थी। बता दें कि फिल्म में विजय और अनन्या के अलावा राम्या कृष्णन, रॉनित रॉय, विष्णु रेड्डी भी अहम किरादार में नजर आने वाले हैं।

Exit mobile version