News Room Post

Kiara Wedding Ring: कियारा आडवाणी की डायमंड रिंग को वीनी ज्वेलस ने की डिजाइन, कीमत जानकर फैंस ने कहा- इतने में तो हमारे यहां…

नई दिल्ली। बॉलीवुड की शानदार जोड़ी सिद्धार्थ और कियारा अब शादी के बंधन में बंध चुके है। इन दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर में सात फेरे लिए है। दोनों की शादी का फैंस को काफी लंबे समय से इंतजार था। कपल की शादी की रस्में 5 फरवरी से शुरू हो गई थी। सिद्धार्थ-कियारा की 5 फरवरी को हल्दी, और 6 फरवरी को मेहंदी और संगीत की रस्में थी। उसके बाद दोनों ने 7 फरवरी को ईश्वर को साक्षी मान कर सात फेरे लिए। जब से दोनों कपल ने शादी की है तब से दोनों की शादी से जुड़ी हर चीज चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों कपल के आउटफिट हो, ज्वैलरी हो या फिर  उनका मेकअप हर चीज को लोगों ने काफी पसंद किया। अब कियारा की सगाई की अंगूठी भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

कियारा आडवाणी की अंगूठी

दरअसल, कियारा आडवाणी की अंगूठी जो फैंस को काफी पसंद आ रही है, कियारा की यह अंगूठी वीनी ज्वेल्स ने बनाई है। इसे बैंड पेव-सेटिंग और एक ओवल सॉलिटेयर में गोल शानदार कट हीरे के साथ बनाया गया है। इस अंगूठी की कीमत करोड़ों में है। हीरे की इस अंगूठी ने कियारा के हाथों की शोभा को और बढ़ा दिया है। ऐसा कहा जा रहा है कि डायमंड का रिंग, प्यार, सम्मान को दर्शाता है।


यूजर्स ने पूछी कीमत

कियारा की अंगूठी को देख कर यूजर्स भी काफी इंप्रैस हो गए। और हर कोई उनके इस अंगूठी के बारे में पूछ रहा है। एक्ट्रेस की इस अंगूठी को फैंस काफी पसंद कर रहे है और हर कोई उनकी अंगूठी की कीमत पूछ रहा है। कई तो यह भी कह रहे है कि इतने में तो हमारे यहां पूरे घर की शादी निपट जाए जितने की इनकी सिर्फ सगाई की अंगूठी है। वहीं सिद्धार्थ-कियारा ने अपनी शादी के बाद दिल्ली और मुम्बई में रिसेप्शन पार्टी दी, जहां बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। इन दोनों की तस्वीरों को फैंस ने काफी पसंद भी किया है।

Exit mobile version