News Room Post

Viral Video: पनवेल में ऑटो चलाते हुए दिखें सलमान खान, लोगों ने ऐसे लिए मजे

नई दिल्ली। इस रिपोर्ट में हम आपको जिस खबर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसके बारे में जानते ही आपके होश फाख्ता हरो जाने वाले हैं, आपके पैरों तले जमीन खिसक जाने वाली है, आप हैरत के उस सैलाब में सराबोर हो जाने वाले हैं, जहां से आपने लिए बाहर निकलना भी मुश्किल हो सकता है। जी हां…वो इसलिए…क्योंकि यह खबर बॉलीवुड सुपर स्टार सलमान खान से जुड़ी हुई है। दरअसल, उनके बारे में सोशल मीडिया पर कुछ लोग कहने लगे कि अब भाईजान पार्ट टाईम में ऑटो रिक्शा चलाने लगे गए हैं क्या? दरअसल, इस तरह की चर्चा उस वक्त जोर पकड़ने लगी जब उन्हें ऑटो रिक्शा चलाते हुए देखा गया था। जैसे, भाईजान द्वारा ऑटो रिक्शा चलाने वाला वीडियो वायरल हुआ, तो लोगों के जेहन में विभिन्न प्रकार के सवाल उठने लगे।

लोगों इस पर विभिन्न प्रकार से अपनी राय देने लगें। किसी ने कुछ तो किसी ने कुछ कहा। लेकिन वाकई में इस बात पर सभी के लिए ऐतबार करना मुश्किल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि सलमान खान ऑटो रिक्शा चलाने लगे। दरअसल, अगर इस पूरे मसले को हकीकत से आपको रूबरू कराए, तो अभिनेता न महज अपना टाईम पास करने के लिए ऑटो रिक्शा चलाने लगे थे और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। बस…फिर क्या…आपका तो पता है कि जब कभी बॉलीवुड से जुड़ी किसी हस्ती को थोड़ी-सी छींक भी आती है, तो मीडिया गलियारों में इनके नाम की सुर्खियों बनने की जद्दोजहद शुरू हो जाती हैं। लिहाजा, जैसे ही ये वीडियो सामने आया, तो लोगों के जेहन में इसके पीछे की हकीकत जानने की आतुरता का सैलाब उमड़ने लगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान खान ऑटो रिक्शा चलाने लगे।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शन 

आइए, अब आपको दिखाते हैं कि सलमान खान के ऑटो रिक्शा चलाने पर कैसे लोगों ने रिएक्शन दिए।

बता दें कि अभी भाईजान पनवेल स्थित अपने फॉर्महाउस पर अपनी फैमिली के साथ हैं। वे कुछ दिनों पहले ही अपनी फैमिली के साथ क्रिसमस सेलिब्रेट करने के लिए गए थे। अब माना जा रहा है कि वो न्यू ईयर के बाद ही मुंबई के लिए रवाना होंगे। फिलहाल वे अपनी फैमिली के साथ विन्टर सीजन का लुत्फ उठा रहे हैं। बता दें कि पेनवल स्थिति फॉमहाउस के दौरान उन्हें सांप ने डस लिया था। वो तो गनीमत रही कि उन्हें बिना विष सांप ने डसा था। जिसके बाद उन्हें कुछ नहीं हुआ। चिकित्सकों द्वारा किए गए प्राथमिक उपचार के बाद अब वे बिल्कुल दुरूस्त हुए।

 

उन्होंने अपने साथ हुए इस हादसे के बारे में खुद सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर जानकारी साझा की थी। जैसे ही अभिनेता के प्रशंसकों को इस बात की जानकारी लगी कि उनके चहेते एक्ट्रेस पर सांप ने हमला कर दिया तो उनके रातों की नींद उड़ गई थी, लेकिन जब खबर आई है कि भाईजान जान बिल्कुल दुरूस्त हैं, तो उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। वहीं, अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें, तो वो आखिरी मर्तबा अंतिम फिल्म में दिखे थे। जहां उनकी अभिनय को उनके प्रशंसकों द्वारा खूब सराहा गया था।

Exit mobile version