News Room Post

Virushka: विराट-अनुष्का हैं पावर कपल, सोशल मीडिया पर सबसे पसंदीदा जोड़ी

virat anushka

नई दिल्ली। अगर आपसे सवाल पूछा जाए कि बॉलीवुड और क्रिकेट की सबसे पसंदीदा और फेमस जोड़ी कौन-सी है, तो जाहिर है आपके जेहन में विराट-अनुष्का (Virat Kohli-Anushka Sharma) का नाम सबसे पहले आएगा। हो भी क्यों ना ये कपल सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। हर समय ये कपल काफी सुर्खियां बटोरता है। दोनों की कोई भी तस्वीर हो या वीडियो देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। यूं ही थोड़ी विरुष्का (Virushka) को पावर कपल कहा जाता है।

हाल ही में ये कपल बेबी गर्ल के पैरेंट्स बने हैं। जिसका नाम वामिका रखा गया है। जब से इनकी बेटी का जन्म हुआ है तब से इनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। बता दें कि विराट और अनुष्का को पावर कपल माना जाता है क्योंकि दोनों ही स्टार्स अपने-अपने फिल्ड के सुपरस्टार हैं। फैंस प्यार ने इन्हें विरुष्का बुलाते हैं। अब इस लिस्ट में इनकी बेटी भी आ गई है। सभी को उनकी फोटोज देखने का इंतजार है।

बता दें कि कुछ समय पहले कपल ने अपनी बेटी वामिका की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की थी। ये फोटो काफी वायरल हो गई थी। लोगों को ये फोटो काफी पसंद आई साथ ही सभी ने इस फोटो पर काफी प्रितिक्रिया दी।

विराट और अनुष्का की शादी साल 2017 में 11 दिसंबर को हुई थी। शादी से पहले दोनों ने एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। डेटिंग के दौरान दोनों ने कभी अपने रिश्ते को नहीं कबूला, लेकिन इनकी शादी की खबरें सामने आईं, तभी इनका रिलेशन कंर्फम हुआ। शादी के बाद दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छा गई। हर कोई इनकी फोटोज देखने के लिए इंतजार करने लगे। जैसे ही शादी की तस्वीरें सामने आईं, देखते ही देखते वायरल हो गई।

आपको बता दें कि हाल ही में इंस्टाग्राम पर विराट के फॉलोअर्स 100 मिलियन (Virat Kohli 100 million followers on Instagram) हो गए हैं। विराट दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं, जिसके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Exit mobile version