News Room Post

Covid-19: कोविड पीड़ितों की मदद के लिए के विराट-अनुष्का ने जुटाए 11 करोड़ रूपये, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा थैंक्यू

Covid-19: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat-Anushka) ने कोविड (Covid-19) से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरूआत की थी, जिसके तहत उन्होंने अब तक 11,39,11,820 रुपये जुटाकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। साथ ही कपल ने एक वीडियो जारी कर फैंस को शुक्रिया कहा है।

virat anushka

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली (Virat-Anushka) ने कोविड (Covid-19) से प्रभावित लोगों की मदद के लिए एक कैंपेन की शुरूआत की थी, जिसके तहत उन्होंने अब तक 11,39,11,820 रुपये जुटाकर अपने लक्ष्य को पार कर लिया है। साथ ही कपल ने एक वीडियो जारी कर फैंस को शुक्रिया कहा है।

अनुष्का और विराट की जोड़ी ने हैशटैग इन दिस टूगेदर पहल की शुरूआत ”क्राउड-फंडिंग प्लेटफॉर्म केट्टो” के साथ मिलकर की थी, जो एक फंडरेजिंग प्लेटफॉर्म है।

विराट और अनुष्का ने 7 मई को अभियान शुरू किया था। अनुष्का और विराट ने अपने फैंस और फॉलोअर्स को इसमें योगदान देने के लिए धन्यवाद कहा है। इस कपल ने 2 करोड़ के डोनेशन के साथ इस कैंपेन की शुरूआत की थी। उन्होंने भारत में कोविड राहत के लिए 7 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था।

इसके बाद विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये कपल फैंस को धन्यवाद देते नजर आ रहे हैं। आप भी देखिए ये वीडियो-

Exit mobile version