News Room Post

Happy Birthday Vamika: एक साल की हुईं विराट कोहली-अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका

vamika

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका का आज जन्मदिन है। 11 जनवरी को विराट-अनुष्का की बेटी वामिका एक साल की हो गई है। बात अगर इस कपल की करें तो विरुष्का की जोड़ी आज लोगों के लिए सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं। दोनों ने ही करियर के पीक पर रहते हुए शादी जैसे पवित्र बंधंन में बंधने का फैसला लिया और बाद में माता-पिता बने। शादी के बाद ही बच्चे का फैसला लेकर इस कपल ने आज की युवा पीढ़ी के लिए एक उदाहरण पेश किया है।

आपको बता दें, बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) 11 दिसंबर 2017 को शादी के रिश्ते में बंधे थे। दोनों ने ही इस शादी को बड़े ही गुपचुप तरीके से की थी। दोनों ने इटली में गुपचुप डेस्टिनेशन वेडिंग की थी। इस शादी में गिनती के लोगों को शामिल किया गया था। इटली के टसकनी में हुई इस शादी ने उस वक्त सभी को चौंका दिया जब अचानक 11 दिसंबर को अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर वेडिंग फोटो शेयर की। हालांकि पहले लोगों को यकीन नहीं हुआ और ये तस्वीरें मिनटों में आग की तरह फैल गई थी। शादी के बाद एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने खुद बताया कि उन्होंने और विराट ने कैसे इस शादी की खबर को वायरल होने से बचाया था।

तीन साल बाद काम में वापसी

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा तीन साल बाद महिला भारतीय क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ से वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। फिल्म नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज होगी। अनुष्का ‘चकदा एक्सप्रेस’ को वास्तव में एक विशेष फिल्म कहती हैं क्योंकि यह “जबरदस्त बलिदान की कहानी है।” अनुष्का ने कहा कि चकदा एक्सप्रेस पूर्व भारतीय कप्तान झूलन गोस्वामी के जीवन से प्रेरित है और यह महिला क्रिकेट के लिए लोगों का नजरिया बदलेगी। इसमें आप देखेंगे कि जब महिलाओं के लिए खेल खेलने के बारे में सोचना भी बहुत मुश्किल था, तब झूलन ने क्रिकेटर बनने और अपने देश को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित करने का फैसला किया।

अनुष्का ने कहा कि झूलन का जीवन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि जुनून और दृढ़ता किसी भी प्रतिकूलताओं पर विजय प्राप्त करती है। “एक महिला के रूप में, मुझे झूलन की कहानी सुनकर गर्व हुआ और दर्शकों और क्रिकेट प्रेमियों के लिए उनके जीवन को दोहराने की कोशिश करना मेरे लिए सम्मान की बात है। एक क्रिकेट राष्ट्र के रूप में, हमें अपनी महिला क्रिकेटरों को उनका हक देना होगा।”

प्रतीक्षा राव, निदेशक, फिल्म्स और लाइसेंसिंग, नेटफ्लिक्स इंडिया ने कहा कि झुलन गोस्वामी की यात्रा, गहरी प्रेरणादायक होने के साथ-साथ उनके सामने आने वाली कई बाधाओं को प्रकट करने में भी आश्चर्यजनक है। ‘चकदा एक्सप्रेस’ में उनकी उपलब्धियों की कहानी है।

Exit mobile version