News Room Post

Vishal Bharadwaj: विशाल भारद्वाज का 57वां जन्मदिन आज,कभी क्रिकेटर बनने की चाह रखने वाले कैसे बने बॉलीवुड के सफल निर्देशक

Vishal Bharadwaj: और फिल्मों के लिए उन्हें चार अलग-अलग कैटेगरी में सात बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। तो आज इनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

नई दिल्ली। विशाल भारद्वाज बॉलीवुड के सफल निर्देशकों में से एक माने जाते हैं। डायरेक्टर होने के साथ-साथ विशाल भारद्वाज सिंगर, संगीतकार और निर्माता भी हैं। विशाल आज यानी 4 अगस्त को अपना 57वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इनका जन्म 4 अगस्त, 1965 को यूपी के बिजनौर में हुआ था। बता दें कि विशाल भारद्वाज गुलजार को अपना आइडियल मानते हैं। विशाल बॉलीवुड के प्रतिभावान लोगों में से एक हैं, जिन्होंने अपने काम से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है। एक छोटे से शहर से निकलकर विशाल, मायानगरी में अपनी बहुमुखी प्रतिभा के कारण लोगो के दिल में एक अलग छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। साल 1995 में फिल्म ‘अभय’ से बतौर म्यूजिशियन अपने करियर की शुरुआत करने वाले विशाल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सी बेहतरीन फिल्में दी है। और फिल्मों के लिए उन्हें चार अलग-अलग कैटेगरी में सात बार राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। तो आज इनके जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके करियर की बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कभी क्रिकेटर बनना चाहते थे विशाल भारद्वाज

बता दें कि विशाल भारद्वाज ना सिर्फ एक उम्दा निर्देशक हैं बल्कि वे एक बेहतरीन क्रिकेटर भी रह चुके हैं।  विशाल मेरठ में रहते हुए राज्य स्तर का अंडर-19 क्रिकेट खेल चुके हैं। हालांकि, उनकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और एक हादसे ने उनकी पूरी लाइफ को बदलकर रख दिया। दरअसल, एक बार अभ्यास के दौरान विशाल के अंगूठे की हड्डी टूट गई, बस इसी घटना के बाद वह कभी दोबारा क्रिकेट नहीं खेल पाए। अगर विशाल हादसे का शिकार ना होते तो आज वह क्रिकेट की पिच पर अपना जलवा दिखा रहे होते। अंगूठा टूटने के बाद विशाल का क्रिकेट से नाता खत्कम हो गया और वह दोबारा कभी भी क्रिकेट नहीं खेल पाए। वहीं निर्देशक के पिता राम भारद्वाज संगीत की दुनिया से जुड़े थे। घर में संगीत का माहौल होने के चलते विशाल का रुझान भी संगीत की तरफ गया था। बताया जाता है कि विशाल भारद्वाज ने 17 साल की उम्र में ही एक गाने का संगीत बना दिया था।

हिंदू कॉलेज से हुआ प्यार

विशाल  ने अपनी पढ़ाई दिल्ली के हिंदू कॉलेज से की है। कॉलेज के एक फंक्शन के दौरान वह रेखा भारद्वाज से मिले थे। जिसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। साल 1991 में विशाल और रेखा शादी के बंधन में बंध गए। आपको बता दें कि विशाल की पत्नी रेखा भारद्वाज भी गायिका है इन्होंने बॉलीवुड को अपनी अवाज भी दी है। उन्होंने बॉलीवुड में कई बेहतरीन गाने गाए हैं।

Exit mobile version