News Room Post

Vivek Oberoi: ‘प्यार के चक्कर’ में विवेक ओबेरॉय का कटा चालान, ट्वीट कर कहा- ‘प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया…’

vivek traffic

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में उन्हें वैलेंटाइन डे पर मुंबई की सड़कों पर बिना हेलमेट के पत्नी प्रिया संग बाइक राइड लेते हुए देखा गया था। इतना ही दोनों ने मास्क भी नहीं पहन रखा था। जबकि इस समय मुंबई में कोरोना के मामले फिर बढ़ रहे हैं। ऐसे में उनकी ये लापरवाही उनके लिए भी खतरनाक साबित हो सकती है। इतना ही उनके फैंस के लिए भी ये कुछ खास खबर नहीं है, क्योंकि फैंस अक्सर अपने फेवरिट सितारों को कॉपी करते हैं। लेकिन अब ट्रेफिक पुलिस ने उनपर एक्शन लिया है और उनका चालान काटा है। जिसको लेकर एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर प्रतिक्रिया दी है।

विवेक के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक नियमें के तहत कार्रवाई की है। एक्टर का बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने को लेकर चालान काटा गया है। मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को मुंबई पुलिस को उनके खिलाफ सोशल एक्टिविस्ट डॉ बीनू वर्गीस द्वारा ट्विटर पर शिकायत मिली थी, जिसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ये कार्रवाई की है। विवेक का 500 रुपये का चालान कटा है।

आपको बता दें कि 14 फरवरी को विवेक ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो बिना हेलमेट के बािक चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनकी वाइफ प्रिया भी उनके पीछे बैठी नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विवेक काफी तेज रफ्तार से बाइक चला रहे हैं। ये बाइक उन्होंने उसी दिन नई खरीदी थी जिसे लेकर वो काफी उत्साहित थे।

अब इस मामले पर विवेक ने ट्विटर पर ट्वीट भी किया। जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले पर अपनी पक्ष रखा है। उन्होंने लिखा, प्यार हमे किस मोड़ पर ले आया! निकले थे बाइक पर हम और हमारी जान, बिना हेलमेट का कट गया चालान! बिना हेलमेट के घूमोगे तो मुंबई पुलिस आईना दिखा देगी। शुक्रिया मुंबई पुलिस मुझे ये एहसास दिलाने को कि सेफ्टी सबसे जरुरी है। हमेशा मास्क और हेलमेट पहनें।”

Exit mobile version