News Room Post

Drug Case : मुंबई में अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पर पुलिस की छापेमारी

Drug Case : गुरुवार को बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापा मारा है।

नई दिल्ली। गुरुवार को बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेता विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के घर पर बेंगलुरु सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने छापा मारा है। बता दें कि विवेक ओबेरॉय की पत्नी के भाई आदित्य अल्वा बेंगलुरु ड्रग केस में आरोपी हैं। पुलिस ने उनकी तलाश में विवेक के मुंबई आवास पर रेड की है। आदित्य के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद से वह फरार हैं। सीसीबी ने कोर्ट वॉरंट लेकर विवेक के घर की तलाशी ली। बता दें कि विवेक ओबरॉय का घर मुंबई के जुहू में है।

छापेमारी को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘आदित्य अलवा फरार है। हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके (विवेक ओबेरॉय) घर में छुपा है। आदित्य को ढूंढ़ने को लेकर यह छापेमारी है। मामले में कोर्ट से वारंट लिया गया है और क्राइम ब्रांच की टीम बेंगलुरु से मुंबई पहुंची।’

बता दें कि आदित्य अलवा कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अलवा के बेटे हैं। उनपर कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के सिंगर्स और एक्टर्स को कथित रूप से ड्रग्स सप्लाई करने का इल्जाम है। सैंडलवुड ड्रग रैकेट केस में चार सितंबर को रागिनी को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रागिनी का पहला डोप टेस्ट कराया गया। जहां उन्होंने सैम्पल के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया।

Exit mobile version