News Room Post

Ranveer Singh Controversy: हास्य वीडियो देखें ! रणवीर सिंह का फ़ोटो-विवाद चल रहा था, Yashraj Mukhate ने Spin बना डाला

नई दिल्ली। संगीतकार यशराज मुखाटे को तो आप सब जानते ही होंगे जिन्होंने अपने म्यूज़िक सेन्स से कई ऐसे गीत और संगीत दिए हैं जो आगे चलकर इंस्टाग्राम पर ट्रेंडिंग बन गया है। संगीतकार यशराज मुखाटे अब एक प्रसिद्ध सेलेब्रिटी बन गए हैं और उनका कोई भी गीत और वीडियो कुछ ही देर में सेलेब्रिटी के साथ, कई सारे लोग भी सुन लेते हैं। यशराज मुखाटे ने फिर से एक स्पिन बनाया है जो रणवीर सिंह के फोटोशूट की कंट्रोवर्सी से संबंधित है। कुछ ही दिन से रणवीर सिंह का नग्न चित्र बहस का विषय बना हुआ है। आपको बता दें रणवीर सिंह ने पेपर मैगजीन के लिए एक फोटोशूट किया था जिसमें तस्वीरों में, वो नग्न नज़र आ रहे थे। जब से रणवीर ने यह फोटोशूट किया है तब से रणवीर की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। मुंबई में उनके खिलाफ एफआईआर यानी की पुलिस प्राथमिकी भी दर्ज की जा चुकी है।

मुंबई में रहने वालीं वकील ने एक्टर रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत किया है, जहां उन्होंने कहा है कि, रणवीर की यह फोटो महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाती है। जगह-जगह से रणवीर की इस फोटो का विरोध होने लगा किसी ने उनकी फोटो पर कपडे पहनाए तो किसी ने कहा कि वो जिस लोकतान्त्रिक देश में रहते हैं, वहां किसी को भी अपनी मर्ज़ी के मुताबिक़ कपडे पहनने और न पहनने की आजादी है। लेकिन आपको बता दें भारत की न्याय व्यवस्था में भी यह प्रावधान है कि अगर आप किसी भी वजह से किसी औरत के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाते हैं या ऐसा कोई काम पब्लिक प्लेस में करते हैं जो अशोभनीय है तो संविधान आपको सजा सुना सकता है।

(करीब 7 मिनट 15 सेकंड के बाद आप वो बयान सुन सकते हैं)

इसको लेकर टेलीविजन पर डिबेट का सिलसिला भी चलता रहा और बात हास्यापद तब हो गई जब एक डीबेट के दौरान महिला ने कह दिया कि, महिलाओं को रणवीर की फोटो से इसलिए समस्या है क्योंकि फोटो में महिलाओं को उनके बम दिख रहे हैं। फिर क्या था, जैसे ही यशराज मुखाटे ने यह डीबेट देखी उन्होंने तुरंत इसपर एक स्पिन (जिसे हम म्यूज़िक वीडियो या संगीत भी कह सकते हैं) बना डाला। हमेशा की तरह उनका यह वीडियो भी हास्यापद है जिसे देखकर दर्शकों को खूब मज़ा आ रहा है। यशराज के इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं जिसमें कुछ सेलेब्रिटी जैसे मल्लिका दुआ, सलीम मर्चेंट और तन्मय भट्ट शामिल हैं।

Exit mobile version