News Room Post

Youtube पर FREE में देखें अक्षरा सिंह और निरहुआ की ये ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्म, लगाया व्यूज का अंबार

Bhojpuri Actress Akshara Singh: पूरे देश में अक्षरा सिंह को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं अक्षरा सिंह की एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने यूट्यूब पर व्यूज का अंबार लगा दिया है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा का बड़ा नाम हैं। एक्ट्रेस की यूपी से लेकर बिहार तक में बेहद लोकप्रियता देखने को मिलती है। सिर्फ यूपी-बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में अक्षरा सिंह को पसंद करने वालों की संख्या लाखों में हैं। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर भी 6 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस के फैंस उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं अक्षरा सिंह की एक ऐसी ब्लॉकबस्टर फिल्म जिसने यूट्यूब पर व्यूज का अंबार लगा दिया है। तो चलिए बताते हैं इस फिल्म के बारे में विस्तार से…

अक्षरा की ब्लॉकबस्टर फिल्म:

भोजपुरी क़्वीन कही जाने वाले अक्षरा सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ”अनाथ बहु” को अब आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इस फिल्म को Bhojpuri Cinema के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। फिल्म को अब तक 28 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस फिल्म में अक्षरा सिंह के साथ निरहुआ भी नजर आ रहे हैं। जैसा कि फिल्म के नाम से ही स्पष्ट है फिल्म की कहानी एक ऐसी बहु की है जो ससुराल में होते हुए भी अनाथों की तरह जीवन जी रही है।

अक्षरा की ये फिल्म फैंस को बेहद पसंद आ रही है। एक फैन ने लिखा है- ”बेस्ट मूवी है ये हंसाती भी है और रुलाती भी है।” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है- ”आपका थप्पड़ मारने वाला सीन अच्छा लगा” कई लोग फिल्म के नीचे हार्ट रियेक्ट करते भी नजर आ रहे हैं।


वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह और निरहुआ जल्द ही चार फेरे सात वचन नामक फिल्म में नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षरा सिंह एक के बाद एक धड़ाधड़ अपने सिंगल म्यूजिक वीडियो भी रिलीज कर रही हैं। जिससे उनके फैंस काफी एक्साइटेड भी रहते हैं।

Exit mobile version