News Room Post

Varun Dhawan: “आपका भटाक बिल्कुल अच्छा नहीं…’, देखें वरुण और जाह्नवी कपूर का चिक-चिक डांस, हंसने की पूरी गारंटी

VARUN DHAWAN

नई दिल्ली। वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म बवाल 21 जुलाई को रिलीज होने वाली है और दोनों स्टार्स मिलकर फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। बीत कल फिल्म का प्रीमियर भी रहा गया, जिसमें बॉलीवुड स्टार्स से लेकर सोशल  मीडिया के सितारों को भी देखा गया। हालांकि अब वरुण और जाह्नवी का एक डांस वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपका हंसना तय है। आप भी दोनों का फनी वीडियो देखकर लोटपोट होकर हंसने लगेंगे। तो चलिए जानते हैं कि वीडियो में जाह्नवी और वरुण ने क्या मस्ती की है।

फनी डांस करते दोनों का वीडियो वायरल

दरअसल  वरुण धवन और जान्हवी कपूर अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए दोनों स्टार्स को कंटेंट क्रिएटर Dharna Durga के साथ देखा गया, जो दोनों स्टार्स को फनी डांस स्टेप सिखाती नजर आईं। वीडियो में जाह्नवी और वरुण दोनों धरना के फनी डांस स्टेप्स को फॉलो करते दिखे हैं। कभी वो हाथों को ऊपर करते दिख रहे हैं,तो कभी अपनी कमर मटकाते दिख रहे हैं। आप भी दोनों का डांस देखकर खुद को हंसने से नहीं रोक पाएंगे। वाकई वीडियो काफी प्यारा और फनी हैं। वरुण धवन ने खुद वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

गाने के लिरिक्स भी जानलेवा

वीडियो में सिर्फ डांस स्टेप ही फनी नहीं हैं, बल्कि गाने के लिरिक्स भी जानलेवा हैं। डांस वीडियो के बीच-बीच में धरना कॉमेडी भी कर रही हैं। जिसमें भटाक-भटाक, ‘चिक चिक जिग जिग’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। खुद वरुण धवन ने वीडियो को ‘चिक चिक जिग जिग’ के कैप्शन के साथ शेयर किया है। वीडियो पोस्ट होते ही कमेंट्स की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड के कई स्टार्स को वीडियो पर फनी कमेंट्स करते हुए देखा गया। गौरतलब है कि वरुण धवन और जान्हवी कपूर की फिल्म 21 जुलाई को रिलीज होगी, वो भी अमेजन प्राइम पर।

Exit mobile version