News Room Post

Ponniyin Selvan Collection: बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म ‘पोन्नियिन सेल्वन’, KGF2 और RRR को छोड़ा पीछे, 3 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

नई दिल्ली। फिल्मों में भारतीय संस्कृति का मखौल बनाने से आक्रोशित हुई जनता ने अब निर्देशकों और निर्माताओं को सख्त पैगाम दे दिया है कि अब फिल्म बनाने से पूर्व जरा भारतीय अस्मिता का लिहाज रख लें, अन्यथा आगामी दिनों में इसके दुभर परिणाम परिलक्षित हो सकते हैं, जिसकी बानगी हमें आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्डा’ को लेकर आई लोगों की आक्रोशित प्रतिक्रिया के रूप में देखने को मिल चुकी है। यह संभवत: उसी का नतीजा है कि अब भारतीय सिनेमा विशेषत: दक्षिण भारतीय सिनेमा के जरिए भारतीय संस्कृति को सहेजने का प्रयास किया जा रहा है।

सुर्खियों में पैन्नियिन सेल्वन

इसी कड़ी में हाल ही में रिलीज हुई निर्देशक मणि रत्नम की फिल्म ‘पेन्नियिन सेल्वन’ खासा सुर्खियों में है। ‘पेन्नियिन सेल्वन’ एक तमिल उपन्यास पर आधारित फिल्म है। जिसमें चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, कार्थी, जयम रवि, त्रिशा ने अपने अप्रितम अभिनय का प्रदर्शन किया है, जिसे लोगों द्वारा खूब सराहा जा रहा है। चोल स्रामाज्य पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है। दर्शक इस फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं। इस बात की तस्दीक हम नहीं, बल्कि फिल्मों की कमाई कर रही है। भारतीय सिनेमा जगत से लेकर विदेशों में भी इस फिल्म ने कमाई के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। भारतीय सिनेमा में पहले वीकेंड में ही फिल्म ने 100 करोड़ से भी अधिक  कमाई की है। उधर, विदेशी बाजारों में मसलन, यूएस और यूके में भी फिल्म अब कमाई के मामले में नया कीर्तिमान स्थापित करने पर उतारू हो चुकी है। यूरोपीय बाजारों में फिल्म का जलवा लगातार कायम है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में फिल्म को लेकर लोगों की क्या प्रतिक्रिया सामने आती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

विदेशी में बाजार में जलवा बरकरार

बता दें कि विदेशी बाजारों में फिल्म का जलवा बरकरार है। महज तीन दिनों के दरम्यान ही फिल्म ने विदेशी बाजारों में 200 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जिसमें यूएसए और यूके के बाजार शामिल हैं। भारतीय बाजारों में फिल्म का ग्रोस कलेक्शन 120 करोड़ के आसपास रहा है। उधर, विदेशी  बाजारों में भी फिल्मों का ग्रोस कलेक्शन 220 करोड़ के आसपास रहा है। इतना ही नहीं, बात अगर कमाई तक ही सीमित रहती, तो आज विषय वस्तु का दृष्टिकोण उतना गहरा नहीं होता, जितना की अब बन चुका है। दरअसल, इस फिल्म ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्मों के रिकॉर्ड भी कमाई के मामले में तोड़ दिए हैं। आइए, आगे आपको उन फिल्मों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

RRR और KGF -2 को भी छोड़ा पीछे

दरअसल, ‘पेन्नियिन सेल्वन’ फिल्म ने कमाई के मामले में RRR और KGF 2 का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यूके में पेन्नियिन सेल्वन ने 773 पाउंड की कमाई  की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने यूके में RRR और KGF को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं, यूएसए में भी इस फिल्म ने 4.1  मिलयन  की कमाई  कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में यह सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक बन गई है। बहरहाल, अभी जिस तरह की परिस्थिति इस फिल्म को लेकर देखने को मिल रही है, उसे देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फिल्म आगामी दिनों में 500 तक की कमाई कर सकती है। किसी भी फिल्म द्वारा कितनी कमाई की गई है, यह उस बात का जीवंत प्रमाण है कि उसे लोगों द्वारा पसंद किया जा रहा है। उधर, सोशल मीडिया पर भी फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। अब ऐसी स्थिति में आगामी दिनों में इस फिल्म का कमाई का कमाई के मामले में कैसा प्रदर्शन रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version