नई दिल्ली। धूम और धूम-1 को निर्देशित करने वाले डायरेक्टर संजय गढ़वी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। संजय ने आज सुबह 10 बजे आखिरी सांस ली। जानकारी के मुताबिक वो रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई और पूरा शरीर पानी से भीग गया। हालत खराब होने पर उन्हें जल्दी से हॉस्पिटल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल के डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। खबर सामने आने के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई सोशल मीडिया पर डायरेक्टर के निधन पर दुख जता रहा है।
Director Sanjay Gadhvi [ Dhoom 1 & 2 Fame ] passed away. Om Shanti 🙏🏻 pic.twitter.com/5V6dG3vDFw
— Sumit Kadel (@SumitkadeI) November 19, 2023
आज ही होगा अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि जहां पर संजय के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ वहां से अस्पताल मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर पर था। डायरेक्टर को जल्द अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। संजय का जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है।दिग्गज डायरेक्टर का आज ही शाम को किया जाएगा। फिलहाल पार्थिव शरीर अस्पताल में ही है। डायरेक्टर की बेटी ने पुष्टि कर दी है कि घर में सब कुछ ठीक था, किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं थी और जो हुआ वो अचानक से हुआ।
Such classic films growing up , Rip
— Aparichitudu (@Cinema_Paithyam) November 19, 2023
Such a visionary man
Bringing the cool things into bollywood
Rip 🙏— jainwin cinephile (@Aditya596692423) November 19, 2023
Om Shanti 🙏
— V 🇮🇳 (@pyasiaatma) November 19, 2023
डायरेक्ट की शानदार फिल्में
संजय ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों को निर्देशित किया है। जिसमें मेरे यार की शादी है,’धूम’ ,’धूम-1′, धूम 2, ऑपरेशन परिंदे,किडनैप,अजब गजब लव शामिल है। संजय ने धूम फिल्म की तीन फ्रैंचाइजी को डारेक्ट किया था जिसमें ऋतिक रोशन,ऐश्वर्या राय बच्चन,जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन को देखा गया था और तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था।हालांकि संजय का इंडस्ट्री में बुरा दौर भी शुरू हुआ था। डायरेक्टर की किडनैप, अजब गजब लव बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरफ पिट गई थी, जिसके बाद उन्होंने सालों तक कोई बड़ी फिल्म डायरेक्ट की। आखिरी बार डायरेक्टर की ऑपरेशन परिंदे ओटीटी पर रिलीज हुई थी। अब वो अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में बिजी थे।
Om shanti 🙏
— jay shree Krishna 🙏 (@Skfan08647049) November 19, 2023
Om Shanti
— N Vaidheeswaran (@vjsa2010) November 19, 2023
Damn such a heartbreak news
— Aseem Anand (@tukyahai) November 19, 2023
सोशल मीडिया पर लोग जता रहे दुख
खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यूजर्स डायरेक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर आरआईपी ट्रेंड कर रहा है। एक यूजर ने लिखा- ऐसी क्लासिक फिल्में बड़ी हो रही हैं, रिप। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसा दूरदर्शी आदमी जिसने बॉलीवुड में शानदार चीजें दी हैं. ओम शांति। एक अन्य ने लिखा-दिल तोड़ने वाली दर्दनाक खबर है ये।