News Room Post

Moving In With Malaika: ‘वो मर्द…’, अपने ही शो में अर्जुन कपूर के लिए ये क्या कह गई मलाइका अरोड़ा, बोलीं- ‘मैं उनकी जिंदगी बर्बाद…’

Moving In With Malaika

नई दिल्ली। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ये बॉलीवुड के जाने-माने चेहरे तो हैं ही साथ ही कपल भी हैं। अपने रिलेशनशिप को लेकर दोनों खासा सुर्खियों में रहते हैं। दोनों के बीच उम्र का फासला काफी लंबा-चौड़ा है इसी वजह से दोनों को खूब ट्रोल भी किया जाता है। खास मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने रिलेशनशिप को लेकर लोगों के निशाने पर बनी रहती है। जब भी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के साथ कहीं नजर आती हैं या फिर उनके लिए कुछ सोशल मीडिया पोस्ट करती हैं तो लोगों के निशाने पर आ जाती है। अब एक्ट्रेस अपना एक नया शो ‘Moving In With Malaika’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर लेकर आईं हैं जिसमें वो अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज पर से पर्दा उठाती नजर आ रही है। अपने शो के चौथे दिन एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर ऐसा कुछ कह दिया जिसके बाद से ही वो चर्चा में आ गई हैं।

बता दें कि शो में पहले ही मलाइका अरोड़ा, एक्टर अर्जुन कपूर को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुकी है। एक्ट्रेस ने पहले ही बता दिया था उनका और अर्जुन कपूर का अभी शादी को लेकर कोई खास प्लान नहीं है। अब मलाइका अरोड़ा  ने शो के चौथे दिन अर्जुन कपूर की कम उम्र को लेकर काफी बातें की। एक्ट्रेस ने खुद से कई साल छोटे अर्जुन कपूर को डेट करने को लेकर भी बात की और कहा कि वो उनकी (अर्जुन कपूर) जिंदगी बर्बाद नहीं कर रही।

अर्जुन को डेट करने पर मलाइका ने कही ये बात

चौथे एपिसोड में एक्ट्रेस स्टैंडअप कॉमेडियन बनीं और अर्जुन संग अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बातें करती हैं। स्पीच के दौरान एक्ट्रेस कहती हैं कि लोग उनके और अरबाज खान संग उनके तलाक के बाद उन्हें ट्रोल करते हैं। अर्जुन कपूर मुझसे छोटा है इसके लिए भी मेरा मजाक उड़ाया जाता है। इन सभी को मैं जवाब देना चाहूंगी की अर्जुन कपूर बच्चा नहीं है जिसकी जिंदगी को मैं कंट्रोल या बर्बाद कर रही हूं। अर्जुन कपूर बड़ा हो चुका है, वो मर्द है। हम दोनों (मलाइका और अर्जुन) ही एडल्ट हैं और साथ में रहना है या नहीं इसका फैसला कर सकते हैं। इसके आगे एक्ट्रेस कहती है कि अगर कोई बड़ी उम्र का लड़का छोटी उम्र की लड़की को डेट करे तो वो प्लेयर कहलाता है लेकिन जब कोई बड़ी उम्र की लड़की छोटे उम्र के लड़के को डेट करने लगे तो ये लोग उसे cougar कहते हैं। ये बिलकुल गलत है।

खैर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने तो अपनी स्टैंडअप कॉमेडी शो के जरिए हेटर्स को जवाब दे दिया है कि उन्हें फर्क नहीं पड़ता कि उनके और अर्जुन के रिलेशन में रहने से लोगों को क्या फर्क पड़ता है। अब देखना होगा आने वाले दिनों में मलाइका अपने शो में और क्या कुछ बड़ा खुलासा करती है।

Exit mobile version