News Room Post

Mukesh Khanna: सेक्स और लड़कियों को लेकर क्या बोल गए शक्तिमान के मुकेश खन्ना, यूजर्स ने लगा दी लताड़

नई दिल्ली। मुकेश खन्ना भले ही सीरियल्स और फिल्मों की दुनिया से दूर हो लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक्टर हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से अपनी राय रखते हैं। अब एक्टर का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो लड़कियों के बारे में कुछ ऐसा बोल रहे हैं जिससे वो यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। वायरल वीडियो में एक्टर लड़की और सेक्स के बारे में खुले तौर पर बात करते दिख रहे है। हालांकि यूजर्स को ये बयान कतई पसंद नहीं आया और उन्होंने एक्टर को खरी-खरी सुना दी।

लड़कियों को लेकर क्या बोल गए मुकेश खन्ना

वायरल वीडियो में मुकेश खन्ना कहते हैं- जो लड़की किसी लड़के को सेक्स के लिए कह रही है, वो धंधा करती है। ऐसी चीजों में लोगों को नहीं पड़ना चाहिए’। एक्टर ने आगे कहा कि ऐसी लड़कियां सभ्य समाज का हिस्सा नहीं होती हैं। खुले तौर पर जो लड़की ऐसा कहती है या करती है..वो धंधा करती है। ऐसी लड़कियों से दूर रहने में ही सबकी भलाई है। ऐसी लड़कियां निर्लज्ज होती है। इनके पाप में आपको भागीदार बनने की जरूरत नहीं है। ये बयान एक्टर ने शक्तिमान सीरियल पर फिल्म बनाने के मुद्दे पर बात करते हुए दिया था।


यूजर्स ने लगाई लताड़

इस वीडियो पर एक्टर को यूजर्स ने आड़े हाथ लिया है। एक यूजर ने लिखा- अगर कोई लड़का कहे।ती वो सेक्स करना चाहता है तो क्या वो सभ्य है।उसके बारे में आप क्या कहेंगे। एक अन्य यूजर ने कहा- आज भी रूढ़िवादी सोच कायम है। एक दूसरे यूजर ने कहा कि ऐसे तमाम लड़के भी इस सभ्य समाज का हिस्सा हैं..उसके बारे में आपकी क्या राय है। खैर ये पहली बार नहीं है जब मुकेश खन्ना ने विवादित बयान देकर विवाद न खड़ा किया हो। एक्टर अक्सर कुछ न कुछ ऐसा बोल ही देते हैं जिससे वो लोगों के निशाने पर आ जाते हैं।

Exit mobile version