नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की फेमस अभिनेत्रियों में से एक है। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा को 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए रेगुलर अपनी लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है। चलिए बताते हैं क्या है इस वीडियो में खास…
अक्षरा सिंह का नया रील वीडियो:
अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक रील वीडियो शेयर की है। एक्ट्रेस की ये वीडियो उनके शूटिंग के सेट की है जहां एक्ट्रेस अपने क्रू के साथ भोजपुरी गाने ”Patohiya Gor Na Mili” पर रील वीडियो बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस लाल रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र डाले अक्षरा शूटिंग के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”सुनो जाओ मम्मी को बोल दो। वैसे ये रील का क्रेडिट है मिस्टर @yadavrajlyricist को। पता है इनका कहना है इतने दिनों से आप इस गाने पर ध्यान नहीं देते लो जी अब बैक टू बैक पोस्ट करूंगी।
बता दें कि हाल ही में अक्षरा सिंह ने मोनालिसा से मुलाकात की थी। ये मुलाकात काफी अनप्लांड थी जिसकी तस्वीरें मोनालिसा ने अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थी। फोटोज में अक्षरा और मोनालिसा दोनों ही बेहद कैजुअल लुक में नजर आ रहीं थीं।
अक्षरा सिंह के वर्क फ्रंट की बात की जाये तो हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ”शातिर बलमा” रिलीज हुआ है। इसके अलावा जल्द ही अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।