News Room Post

Akshra Singh Get’s Trolled By Fans: अक्षरा सिंह ने किया अपने ”भाई” का वेलकम तो भड़क गए फैंस, एक्ट्रेस को दिन-दहाड़े मिल गई धमकियां

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की धाकड़ अभिनेत्री में से एक हैं। एक्ट्रेस की भोजपुरी के अलावा हिंदी क्षेत्र में भी गजब की फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग अक्षरा सिंह को फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस की कोई भी फोटो हो या वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अक्षरा सिंह भी अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं, जिसपर एक्ट्रेस के फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं। अब ऐसे में एक बार फिर एक्ट्रेस ने एक पोस्ट शेयर की है लेकिन इस बार एक्ट्रेस का पोस्ट उनके फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया। तो चलिए बताते हैं विस्तार से…

दरअसल, अक्षरा सिंह ने हाल ही में कंट्रोवर्सियल पत्रकार मनीष कश्यप के साथ एक सेल्फी पोस्ट की। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा- ”स्वागत है भाई का” इस फोटो में अक्षरा सिंह रॉयल ब्लू कुर्ते, मिनिमलिस्टिक मेकअप और ग्लॉसी लिपस्टिक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं मनीष कश्यप गले में गमछा लपेटे अक्षरा सिंह के साथ सेल्फी के लिए पोज देते दिखाई दे रहे हैं। अब एक्ट्रेस की ये पोस्ट कुछ लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आई और लोग इस बाबत अक्षरा की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं।

अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया- ”मैडम जी के लिए अनफॉलो का बटन दबना शुरू हो जाएगा, आप राजनीती से दूर रहें किसी विवाद में न पड़ें।” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”भाई बोल दिया, अब फिर से ये जेल जाना पसंद करेगा।” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”मुस्लिम को गाली देने वाले मनीष कश्यप का स्वागत कर रही हो इसीलिए पवन छोड़ा तुमको।” एक अन्य यूजर ने लिखा- ”चंदा चोर साथ” इस तरह के कई नेगेटीव और राजनितिक जुमलों से भरे कमेंट लोगों ने अक्षरा सिंह की इस पोस्ट पर किये हैं। लोग एक्ट्रेस को अनफॉलो करने तक की धमकियां देने लगे। बता दें कि यूट्यूबर मनीष कश्यप हाल ही में जेल से रिहा हुए हैं पिछले नौ माह से मनीष कश्यप अलग-अलग मामलों में बिहार और तमिलनाडु के जेल में बंद थे।

Exit mobile version