News Room Post

When And Where To Watch Oscar 2023: ऑस्कर 2023 को भारत में कब और कहां देखें, इस ओटीटी प्लेटफार्म पर होगा स्ट्रीम

नई दिल्ली। ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन में इस साल भारत को खुशखबरी मिल सकती है। क्योंकि इस नॉमिनेशन में भारत की तरफ से आरआरआर फिल्म का गाना नाटू-नाटू भी नॉमिनेटेड है। इस बार 95 वां ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी होने के लिए तैयार है। ऑस्कर या कह लें अकादमी अवार्ड एक ऐसा अवार्ड है जिसका जलवा पूरे विश्व में है। प्रत्येक देश इस अवार्ड में अपना नाम हासिल करने के लिए हर सम्भव प्रयास करता रहता है। इस बार भी कई फिल्म और गाने इस ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट में शामिल हैं। जिनके जीत की घोषणा 12 मार्च 2023 को होनी है। तो चलिए यहां हम आपको बताते हैं कि आखिर कब ऑस्कर 2023 की घोषणा होगी और कब और कहां आप ऑस्कर अवार्ड्स को देख सकते हैं।

आपको बता दें ऑस्कर अवार्ड हर फील्ड में दिया जाता है। और इस फिल्म में तमाम तरह के अवार्ड दिए जाते हैं। जैसे एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, टेक्नीशियन और राइटर इन सभी कैटेगरी में ओस्कार अवार्ड दिए जाते हैं। जो भी फिल्म इंडस्ट्री में काम करता है वो इस अवार्ड को पाने के लिए लालायित रहता है। इसके अलावा जब इस अवार्ड की घोषणा होती है तब भी खबरों की बाजार में ऑस्कर की फिल्म और डायरेक्टर की चर्चा हो रही होती है।

आपको बता दें लॉस एंजेल्स में इस सेरेमनी को 12 मार्च को मनाया जाएगा। Everything Everywhere all at Once एक ऐसी फिल्म है जो इस बार सबसे ज्यादा ऑस्कर नॉमिनेशन की लिस्ट में है। इस फिल्म को करीब 11 नॉमिनेशन मिले हुए हैं। इसके अलावा Avatar: The Way of Water और The Banshees of Inisheerin फिल्म भी ऑस्कर की नॉमिनेशन लिस्ट में शामिल है।

आपको बता दें 2023 के ऑस्कर की लाइव सेरेमनी को ABC चैनल पर चलाया जाएगा। वहीं आप डिजिटल प्लेटफार्म पर इसे यूट्यूब टीवी पर देख सकते हैं। भारत में ऑस्कर अवार्ड सेरेमनी को 13 मार्च सुबह 5.30 बजे से देख सकते हैं। भारत में ऑस्कर सेरेमनी को डिज़्नी हॉटस्टार के ओटीटी प्लेटफार्म पर भी देखा जा सकता है। 95वें ऑस्कर अवार्ड का सभी को बेशब्री से इंतज़ार है क्योंकि इसमें आरआरआर फिल्म का गाना नाटू-नाटू के जीतने की संभावना अधिक है।

Exit mobile version