News Room Post

Bigg Boss OTT Season 2 Final: कब और कहां देख पाएंगे  बिग बॉस OTT सीज़न 2 का फिनाले, यहां जानें शो से जुड़ी सारी डिटेल

Bigg Boss OTT Season 2 Final: सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव का नाम विनर के दौर पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को शो का विजेता घोषित नहीं किया गया है, लेकिन शायद इस बार कुछ ऐसा हो सकता है। अगर आप भी शो का फिनाले देखना चाहते हैं

BIG BOSS OTT

नई दिल्ली। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का अंतिम पड़ाव चल रहा है। 14 अगस्त यानी आज शो का ग्रैंड फिनाले होने जा रहा है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि जब शो का फिनाले सोमवार को रखा गया है। शो 17 जून से शुरू हुआ था और 14 अगस्त कर चलने वाला है। ये शो करीब 7 हफ्ते तक चला और अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। आज शो का आखिरी दिन है और मेकर्स आज बिग बॉस ओटीटी सीजन-2 का विनर चुनने वाले हैं। विनर की रेस में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव सबसे आगे चल रहे हैं। इसके अलावा मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट भी फाइनलिस्ट की रेस में शामिल हैं।


कब और कहां देखें फिनाले

सोशल मीडिया पर बीते काफी समय से अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव का नाम विनर के दौर पर ट्रेंड कर रहा है। हालांकि अभी तक किसी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट को शो का विजेता घोषित नहीं किया गया है, लेकिन शायद इस बार कुछ ऐसा हो सकता है। अगर आप भी शो का फिनाले देखना चाहते हैं तो शो आज रात एपिसोड रात 9 बजे टेलीकास्ट किया जाएगा, जिसे आप JioCinema पर देख सकते हैं।JioCinema पर शो को दर्शक 24/7 लाइव टेलीकास्ट भी देख सकते हैं।


वोटों की गिनती में एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान आगे

वोटों की बात करें तो  PKBnews की मानें तो यूट्यूबर्स एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान वोटों की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। हालांकि वोटिंग लाइन दोपहर 12 बजे तक ही चालू थी। आज का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि शो में  टोनी कक्कड़ और असीस कौर आ रही हैं, जो अपनी आवाज से सबका दिल जीतने वाली हैं।


अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान की बिगड़ी तबीयत

हाल ही में खबरें आईं है कि अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ग्रैंड फिनाले शो का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं क्योंकि उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई है। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक की बहन ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने लिखा- अभी पता चला कि अभिषेक काफी अस्वस्थ हैं और शायद अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए, वह आज रात आप सभी के लिए परफॉर्म नहीं कर पाएंगे।

Exit mobile version