News Room Post

इंसान की आंख कब खुलती हैं..” यश कुमार ने दिया ऐसा जवाब कि पकड़ लेंगे माथा

Yash Kumar funny reel: फैंस भी रील पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-वैसे सच में इंसान की आंख तब खुलती है जब उसके ऊपर पूरा परिवार का जिम्मेदारी आ जाए। एक दूसरे यूजर ने लिखा-आंखें तभी खुलती हैं जब दोबारा शादी हो जाती है।

नई दिल्ली। भोजपुरी के सलमान खान कहे जाने वाले एक्टर यश कुमार अपनी फिल्मों में एक्टिंग के अलावा कॉमिक टाइमिंग के लिए भी जाने जाते हैं।  एक्टर सीरियस बात को भी कॉमेडी बना देते है।यश को सोशल मीडिया पर पत्नियों पर भी रील बनाते हुए देखा गया है लेकिन अब उन्होंने ऐसी रील बनाई है कि आपका सिर चकरा जाएगा। आपको लगेगा कि यश जितना सीरियस इंसान कोई नहीं हैं लेकिन बात पूरी होने पर आप अपना माथा पकड़ लेंगे। तो चलिए जानते हैं कि यश ने क्या कहा है।


फनी वीडियो पोस्ट कर की मस्ती

यश काफी मसखरे एक्टर हैं और वो सोशल मीडिया पर फनी वीडियोज डालते रहते हैं लेकिन अब एक्टर ने पेट पकड़ कर हंसने वाली रील डाल दी है और फैंस को भी खुश होने का मौका दे दिया है। एक्टर ने वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो बहुत ही सीरियस होकर कह रहे हैं कि इंसान की आंख कब खुलती हैं…। एक्टर आगे कहते है- इंसान की आंख जब खुलती है, जब वो सोकर उठता है…। मतलब इतनी सीरियस रील को एक्टर ने महा फनी बना दिया।


यूजर्स ने भी लिए मजे

फैंस भी रील पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-वैसे सच में इंसान की आंख तब खुलती है जब उसके ऊपर पूरा परिवार का जिम्मेदारी आ जाए। एक दूसरे यूजर ने लिखा-आंखें तभी खुलती हैं जब दोबारा शादी हो जाती है। एक अन्य ने लिखा-सही कहा भैया मेरी आंख हमेशा सुबह खुलती है। पोस्ट के नीचे आपको फैंस के मजेदार कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।  काम की बात करें तो हाल ही में यश की फिल्म हाथी मेरे साथी का ट्रेलर रिलीज हुआ है।ट्रेलर के साथ फिल्म का पहला गाना भी सामने आ चुका है,जो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

Exit mobile version