News Room Post

Deepika Padukone: जब नशे में धुत होती हैं दीपिका तो हैंगओवर कम करने के लिए करती हैं इस दवाई का इस्तेमाल, हमेशा करती हैं पर्स में कैरी

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों कान्स के रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेर रही है। एक्ट्रेस हर दिन अपने ग्लैमरस अवतार और अनोखी ड्रेस से फैंस का दिल जीत रही हैं। दीपिका इस वक्त बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में हैं जो बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपना परचम लहरा रही हैं। फैंस भी दीपिका के हर मोमेंट को देखना पसंद करते हैं। दीपिका भी समय-समय पर अपने फैंस के साथ इंटरेक्ट होती रहती हैं। फैंस उनसे कई तरीके के सवाल करते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि दीपिका पादुकोण अपने पर्स में क्या-क्या रखती हैं। तो चलिए ये बात आपको हम बताते हैं।

दीपिका के पर्स में क्या है?

एक बड़ी मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने खुलासा किया वो अपने पर्स में क्या-क्या कैरी करती हैं।  इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने ‘What’s in my bag’ के सवालों के जवाब दिए। दीपिका से इस सेशन में पूछा गया कि वो अपने बैग में क्या जरूरी सामान रखती हैं जिसे वो कभी भी कैरी करना नहीं भूलती हैं। इस बात का जवाब देते हुए दीपिका बताती हैं कि वो हमेशा अपने बैग में हैंगओवर उतारने की दवा जरूर रखती है और कभी भी उसे अपने साथ ले जाना नहीं भूलती हैं। उस दवा का नाम है Alka Seltzer। दीपिका ने बताया कि ये दवा हैंगओवर को कम करने में मदद करती है और बदन दर्द, सिर दर्द..या हैंगओवर की वजह से होने वाले लक्षणों को कम करती हैं।

सुई धागा भी रखती हैं दीपिका

दीपिका ने खुलासा करते हुए  बताया कि वो इसके अलावा माउथ फ्रेशनर और पेन और डायरी भी रखती हैं। गौरतलब है कि इसे पहले भी दीपिका खुलासा कर चुकी है कि वो अपने पर्स में सुई और धागा भी रखती हैं। एक घटना के बारे में बात करते हुए दीपिका ने बताया कि एक पार्टी में मस्ती करते हुए रणवीर की पैंट फट गई थी और वहीं उन्होंने सुई-धागे की मदद से रणवीर की पैंट को सिल दिया था। सुनने में काफी मजाकिया लगता है कि दीपिका जैसी बड़ी हिरोइन पर्स में सुई धागा रखती हैं और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल भी करती हैं।

 

Exit mobile version