News Room Post

Big Boss: जब बिकिनी पहन इन हसीनाओं ने बढ़ाया था बिग बॉस हाउस का पारा, पूल में उतर दिखाया था अपना हुस्न

नई दिल्ली। टीवी का सबसे विवादित शो ‘बिग बॉस 16’ आने वाला है। यह शो 1 अक्टूबर को नए सीजन और नए प्रतिभागियों के साथ प्रसारित होगा।आगामी बिग बॉस 16 के लिए कंटेस्टेंट की लिस्ट में फीमेल सेलिब्रिटी को लेकर काफी खबरें आ रही हैं। पिछले सीजन के शोज में नजर आई टीवी एक्ट्रेसेस ने स्टाइलिश बिकिनी पहनकर घर का तापमान बढ़ाया। बीते सीजन में कई अदाकारों के बिकिनी लुक सामने आए थे जिन्होंने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

तेजस्वी प्रकाश
तेजस्वी प्रकाश ने पाउडर ब्लू बिकिनी में बिग बॉस के घर में एंट्री करते ही सबका ध्यान खींचा। स्वरागिनी अभिनेत्री अपने स्विम आउटफिट में स्टनिंग लग रही थी, जो अपने प्रशंसकों को प्रभावित करने में सफल रही।

हिना खान
बिग बॉस 11 में हिना खान एक काले रंग की मोनोकिनी में रॉक करती दिखाई दी थी। यह लुक उन पारंपरिक कपड़ों से हटकर था जो खान आमतौर पर शो में पहनती हैं। उनके ऑवरग्लास फिगर ने नेशनल टेलीविजन पर सभी का ध्यान खींचा।

लोपामुद्रा राउत
बिग बॉस 10 में लोपामुद्रा राउत ने अपनी ब्लैक बिकिनी में तापमान बढ़ाया, जिसमें गोल्डन वर्क भी था। लोपामुद्रा के फैशनेबल कपड़ों की पसंद ने घर के अंदर और बाहर दोनों का ध्यान खींचा।

नीतिभा कौल
बिग बॉस 10 की प्रतियोगी नीतिभा कौल नीले रंग की धारीदार बिकनी में पूल में काफी हॉट लग रही थी। उन्होंने धूप का चश्मा भी लगाया था।

रोशेल राव
रोशेल राव बिग बॉस 9 में काफी मस्ती करते हुए नजर आई। वह पूल में अपने प्रेमी कीथ सिकेरा के साथ रोमांटिक समय बिताती नज़र आई।

मोनालिसा
भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने बिग बॉस 10 में अपनी बिकिनी में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। एक्ट्रेस ने लाइम और रेड कलर की बिकिनी पहनी थी। घर में साथी प्रतियोगियों के साथ उनके पूल टाइम को उन्होंने सबसे ज्यादा एन्जॉय किया।

बेनाफ्शा सूनावाला
बिग बॉस 11 की प्रतियोगी बेनाफ्शा सूनावाला, जिनकी बिकिनी तस्वीरें पूरे सोशल मीडिया पर हैं, ने घर के अंदर बिकिनी  पहनने में संकोच नहीं किया। उन्होंने टैसल्स के साथ ब्लू बिकिनी में पूल में एंट्री की।

जसलीन मथारू
बिग बॉस 12 में हिस्सा लेने वाली जसलीन मथारू कई कारणों से चर्चा में रहीं। उन्होंने घर में आराम से बिकिनी पहनी थी और उन्हें चैन से एक्सेसरीज़ किया था। उन्हें सीजन की सबसे हॉट कंटेस्टेंट भी कहा जाता है।

Exit mobile version