News Room Post

Akshara Singh shared cryptic post: कौन कर रहा है अक्षरा सिंह के नाम का जाप, एक्ट्रेस हुई परेशान, इंस्टाग्राम पर शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Bhojpuri Actress Akshara Singh shared cryptic post on Instagram: अक्षरा सिंह एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बात शेयर की है, जिससे उनके फैंस और करीबी दोनों ही परेशान हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला!!

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अक्षरा के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा, हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। अक्षरा की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर भी अक्षरा सिंह को 6.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स अपने सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं लेकिन इस बार अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ ऐसी बात शेयर की है, जिससे उनके फैंस और करीबी दोनों ही परेशान हो गए हैं। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला!!

अक्षरा सिंह ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट:

दरअसल, अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा है- ”कब तक करोगे अक्षरा के नाम का माला जाप तुमलोग” आगे अक्षरा ने लिखा- ”मेरा तो हाल ये है कि खाया पिया कुछ नहीं ग्लास तोड़ा 12 आना” इसके बाद एक्ट्रेस एक और स्टोरी शेयर करती हैं, जिसमें लिखा है- ”चाहे तो हमें मुकम्मल चालाकियां सिखाई जाएं, या तो हम जैसों कि अलग बस्तियां बसाई जाए।”

अब अक्षरा सिंह की इन स्टोरीज को देखकर तो यही लगता है कि एक्ट्रेस को किसी ने धोखा दिया है। लेकिन कौन है जिसने अक्षरा का दिल दुखाया है इस बात से पर्दा फ़िलहाल नहीं उठ पाया है। लेकिन, एक्ट्रेस की इस तरह कि पोस्ट से उनके फैंस और करीबी परेशान जरूर हो गए हैं और हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर अक्षरा ने इस तरह का पोस्ट अपनी इंस्टा स्टोरी में क्यों शेयर किया!

बहरहाल, इसका जवाब तो सिर्फ अक्षरा सिंह के पास है। हालांकि, अक्षरा सिंह ने इसी बीच अपनी दोस्त अलिशा सिंह के साथ इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। फोटोज में अक्षरा अपनी सहेली अलिशा के साथ फन पोज देती नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह के इस पोस्ट पर उनकी सहेली अलिशा ने कमेन्ट कर अक्षरा सिंह का शुक्रिया अदा किया है ।

Exit mobile version