News Room Post

Who Is Ricky Kej: कौन हैं Ricky Kej जिन्होंने 2023 ग्रैमी अवार्ड जीतकर बढ़ाया है “भारत का सम्मान”

Who Is Ricky Kej: आज से कुछ दिन पहले हमने देखा था कैसे नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब का अवार्ड अपने नाम किया था और अब रिकी केज भी इस साल ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित होने वाले कलाकार बन गए हैं। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

नई दिल्ली। जिस अवार्ड सेरेमनी संगीतकार दिल से इंतज़ार करते हैं वो भारत में 6 फरवरी को लाइव प्रसारित किया जाएगा। आपको बता दें ग्रैमी अवार्ड 2023 में भारत ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है। भारत मूल के रहने वाले रिकी केज एक बार फिर से ग्रैमी अवार्ड के हकदार हुए हैं। उन्होंने संगीत की दुनिया में एक बार फिर भारत का नाम ऊंचा किया है और देश को उन पर गर्व है। एक बार फिर से भारत ने बाहरी देश से कोई अवार्ड हासिल किया है। आज से कुछ दिन पहले हमने देखा था कैसे नाटू-नाटू गाने ने गोल्डन ग्लोब का अवार्ड अपने नाम किया था और अब रिकी केज भी इस साल ग्रैमी अवार्ड से सम्मानित होने वाले कलाकार बन गए हैं। यहां हम इसी बारे में बात करने वाले हैं।

भारतीय म्यूसिक कम्पोसर रिकी केज ने तीसरी बार ये अवार्ड अपने नाम किया है। इस बार उन्हें उनके अल्बम “डिवाइन टाइड्स” के लिए सम्मानित किया गया है। आपको बता दें रिकी केज ने ट्विटर पर ये जानकारी दी है। रिकी केज का एल्बम सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था। रिकी केज ने अपना ये अवार्ड स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ साझा किया था आपको बता दें कोपलैंड भी रिकी केज के इस अल्बम में सहयोगी थे।

65वें ग्रैमी अवार्ड में एक बार फिर भारत का परचम लहराया है। जहां भारत ने सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम का खिताब अपने नाम किया है। रिकी केज ने इससे पहले साल 2015 में भी अपने एल्बम विंड्स ऑफ़ समसारा के लिए बेस्ट न्यू एज एल्बम श्रेणी में खिताब जाता था। उसके बाद रिकी केज ने 2022 में दूसरा ग्रैमी अवार्ड अपने नाम किया था।

रिकी केज 1981 में उत्तरी क़रीरिलोना में जन्में थे। और वो काफी काम उम्र से ही बेंगलुरु में रहते हैं। उन्होंने ऑक्स्फ़ोर्ड कॉलेज से डेंटल की डिग्री पूरी की है। उनके परिवार के कई सदस्य मेडिकल में हैं और उन्होंने 2014 में शादी की थी। रिकी के घर में ज्यादतर डॉक्टर होने के बावजूद उन्होंने म्यूसिक के सफर को जारी रखा। रिकी पहले कीबोर्ड आर्टिस्ट थे जिसके बाद वो संगीतकार बने। 2010 में उन्हें कांस पुरस्कार के लिए भी नामांकित किया गया था। रिकी केज ने ग्रैमी के अलावा कई अन्य अवार्ड भी जीते हैं इसके अलावा उन्होंने कई कन्नड़ा फिल्म के लिए भी संगीत दिया है।

Exit mobile version