नई दिल्ली। कुछ बनने के लिए हमेशा बहुत मेहनत करनी पड़ती है। दिन-रात एक करके कुछ मुकाम हासिल किया जा सकता है। बॉलीवुड स्टार्स भी लग्जरी लाइफ जीने के लिए और खुद का नाम बनाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। कुछ को सफलता मिलती है और कुछ नहीं। हालांकि सफर बहुत लंबा होता है और उस लंबे सफर में कई पड़ाव भी आते हैं… जिसमें से एक है बचपन। बॉलीवुड स्टार्स का बचपन भी आम लोगों की तरह ही होता है। आज हम आपके लिए एक बॉलीवुड डीवा की बचपन फोटो लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपके लिए उसे पहचान पाना मुश्किल होगा।
काफी क्यूट लग रही हैं एक्ट्रेस
ये क्यूट सर्दियों में टोपा पहने दिख रही बच्ची आखिर है कौन। ये बच्ची आज बॉलीवुड की खूबसूरत और काबिल एक्ट्रेस बन चुकी है और एक नजर से ही लाखों का दिल धड़का देती है। तो चलिए थोड़ा हिंट भी दे देते हैं, इस एक्ट्रेस के करियर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ फिल्म करके हुईं और आज इस डीवा का बर्थडे भी है। ये और कोई नहीं बल्कि रणवीर सिंह की पत्नी और कातिल हसीना दीपिका पादुकोण हैं। खुद शाहरुख खान दीपिका को अपना लकी चार्म मानते हैं, इसलिए हर फिल्म में उनका कैमियो रखते हैं।
खुद एक्ट्रेस ने शेयर की थी फोटो
इस फोटो को साल भर पहले खुद दीपिका ने पोस्ट किया था और खुद को इंदिरानगर की गुंडी बताया था। फोटो में दीपिका बहुत क्यूट लग रही हैं। फोटो में एक्ट्रेस ने मंकी कैप पहनी है और वो फर्श पर बैठकर स्माइल दे रही हैं। दीपिका ने ये भी बताया कि ये फोटो उनके मामा ने क्लिक की थी। काम की बात करें तो एक्ट्रेस ऋतिक के साथ फिल्म फाइटर में दिखने वाली है, जोकि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। दीपिका पहली बार ऋतिक के साथ स्क्रीन शेयर कर रही हैं।