News Room Post

आखिर क्यों भाग्यशाली महसूस कर रही हैं काजल राघवानी? एक्ट्रेस ने रील वीडियो शेयर कर बताई वजह

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में काजल राघवानी ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है जिसके साथ एक्ट्रेस ने एक खास बात कही है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से!!

नई दिल्ली। काजल राघवानी भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। यूपी से बिहार तक में एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि काजल जहां भी जाती हैं उन्हें देखने भर के लिए लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। काजल की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को 5 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में काजल राघवानी ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है जिसके साथ एक्ट्रेस ने एक खास बात कही है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से!!

काजल राघवानी की रील वीडियो:

काजल राघवानी ने अपनी एक रील वीडियो शेयर की है। इस वीडियो में एक्ट्रेस ने कई खूबसूरत फोटोज को एक साथ शेयर किया है जिनमें एक्ट्रेस की खूबसूरती और उनका हुस्न दोनों ही देखते बन रहा है। काजल ने इस रील वीडियो के साथ एक स्पेशल कैप्शन भी लिखा है। इसमें काजल ने लिखा है- ”थैंक यू गॉड, फीलिंग लकी टू ( बहुत भाग्यशाली महसूस कर रही हूं)” अब काजल आखिर क्यों भाग्यशाली महसूस कर रही हैं…? इसका सटीक कारण तो उन्होंने नहीं बताया है लेकिन इस रील पर एक्ट्रेस के फैंस खूब सारा प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस ने खेसारी के साथ अपने ब्रेकअप की असली वजहों का भी खुलासा किया और बताया कि उनका और खेसारी का पांच साल का रिलेशनशिप था। काजल ने खेसारी पर धोखा देने का आरोप लगाया। इसके साथ ही काजल राघवानी ने खेसारी यादव को लेकर बताया कि वो कई सारी लड़कियों से बात करते हैं।

उनके कई लड़कियों से संबंध हैं। उन्हें सब से सिर्फ सेक्’स चाहिए। काजल ने ये भी बताया कि खेसारी के फोन में कई लड़कियों के न्यूड पिक्चर्स हैं जो एक्टर लड़की को बिना बिताये वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीनशॉट लेकर सेव करते हैं। काजल के इन खुलासों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में सनसनी फ़ैल गई है।

Exit mobile version