News Room Post

Will Smith: थप्पड़ कांड के बाद अपने मन को शांत करने वापस भारत आए विल स्मिथ!, सोशल मीडिया पर वायरल हुए फनी मीम्स

नई दिल्ली। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं। इस बार वो किसी निगेटिव चीज को लेकर चर्चा में नहीं है बल्कि वो इंडिया में आए हैं। हाल ही में उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। गाड़ी से उतरते ही विल ने हाथ हिलाकर मीडिया अपीरियंस दी। विल इंडिया आ चुके हैं और उनके आने के बाद से ही वो लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर विल से जुड़े कई मीम्स वायरल किए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि थप्पड़ कांड के बाद विल मन की शांति के लिए भारत भ्रमण पर निकले हैं।

भारत भ्रमण पर विल स्मिथ

हालांकि विल भारत क्यों आए हैं ये जानकारी सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर फेमस आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु से मिलने आए हैं। एक्टर मुंबई जेडब्ल्यू मैरियट होटल में ठहरे हुए हैं। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब विल स्मिथ भारत भ्रमण पर आए हैं। साल 2018 में भी एक्टर भारत आए थे। उन्होंने हरिद्वार और ऋषिकेश में अपना सबसे ज्यादा समय बिताया था। जहां उन्होंने आधत्मिक जीवन दर्शन को  करीब से समझने की कोशिश की थी। इसके अलावा भोले बाबा की भक्ति में लीन भी दिखाई दिए थे। उन्होंने गंगा आरती का लुत्फ भी उठाया था। इतना ही नहीं एक्टर ने ऋषिकेश के पंडित से अपनी कुंडली भी बनवाई थी।


स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में किया था कैमियो

गौरतलब है कि विल स्मिथ बॉलीवुड में भी अपना डेब्यू कर चुके हैं। उन्होंने स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 में एक कैमियो भी किया था। जिसकी शूटिंग मुंबई में की गई थी। हालांकि इस बार विल भारत क्यों आए हैं , ये बड़ा सवाल है। बता दें कि बीते महीने एक्टर को ऑस्कर से नवाजा गया था। अपने अवार्ड से ज्यादा एक्टर ने अपने थप्पड़ कांड की वजह से सुर्खियां बटोरी थी। अपनी इस गलती के लिए विल ने माफी भी मांगी लेकिन बाद में उनपर एक्शन लेते हुए उन्हें ऑस्कर से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

Exit mobile version