News Room Post

Bhojpuri Song: रिलीज के साथ ही छा गया खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘सईयां के मुस्की’, बोल्डनेस इतनी की छूट जाएंगे पसीने

नई दिल्ली। भोजपुरी गानों को आजकल बहुत पसंद किया जाता है। गानों की पॉपुलैरिटी पहले से काफी बढ़ी है।ऐसे में गाना अगर खेसारी लाल यादव का हो तो क्या कहना। फैंस खेसारी लाल यादव के गानों को सुनना बहुत पसंद करते हैं और दिल से प्यार भी बरसाते हैं। अब सिंगर और एक्टर का नया गाना रिलीज हुआ है। जिसे सुनकर आपके भी पसीने छूट जाएंगे। खेसारी के नए गाने का नाम है ‘सईयां के मुस्की’.., जो रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बोल्डनेस से भरा है खेसारी लाल यादव का नया गाना

भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ‘सईयां के मुस्की रिलीज हो चुका है और रिलीज के साथ यूट्यूब की दुनिया में कहर बरपा रहा है। नए गाने में खेसारी को एक्ट्रेस के साथ जमकर रोमांस करते हुए देखा जा रहा है। रोमांस भी ऐसा ही देखकर आपको शर्म आ जाएगी। गाने में खेसारी और एक्ट्रेस के बीच की केमिस्ट्री आपके पसीने छुड़ा देगी। भोजपुरी गाना ‘सईयां के मुस्की गाने में खेसारी एक मस्तमौला शख्स बने है जो अपनी पत्नी पर सारा प्यार लुटा देना चाहता है। वाकई गाना बहुत बेहतरीन है। हालांकि ये गाना काफी बोल्ड है।


आते ही छा गया ‘सईयां के मुस्की

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का गाना ‘सईयां के मुस्की कल रिलीज किया गया है। गाना आपको खेसारी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। अब तक गाने को  278,550 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने को आप ब्लू बिट्स भोजपुरी चैनल पर भी देख सकते हैं। गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव का नाम भोजपुरी की दुनिया में काफी बड़ा नाम है।आए दिन खेसारी के नए गाने रिलीज होते हैं  और सोशल मीडिया पर सारे रिकॉर्ड भी तोड़ देते हैं। खेसारी ने माता की भक्ति से डूबे कई शानदार गीत भी गाए हैं। वो हर जोकर के गाने गा लेते हैं।

 

Exit mobile version