News Room Post

RK Studio Holi Party: सालों पुराना आर के स्टूडियो की शानदार होली पार्टी का वीडियो हुआ वायरल, नीतू कपूर ने किया शेयर

नई दिल्ली। बॉलीवुड की बात हो और कपूर खानदान का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। कपूर खानदान ने कई पीढ़ी दर पीढ़ी हिंदी सिनेमा को शानदार फिल्में दी है। पृथ्वीराज कपूर ने यह सिलसिला शुरु किया और रणबीर कपूर तक आ पहुंचा और इसके आगे भी यह सिलसिला शुरु रहेगा। कपूर खानदान की बेटियां करिश्मा कपूर और करीना कपूर भी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए छाई रहती है। हालांकि, कपूर खानदान में पहले लड़कियों को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं थी इसलिए तो बबीता कपूर को भी अपना करियर छोड़ना पड़ा वहीं रणधीर कपूर और बबीता कपूर के बीच भी दरार आ गई थी क्योंकि रणधीर नहीं चाहते थे कि उनकी बेटियां फिल्मों में काम करें वहीं मां चाहती थी कि वह दोनों एक्टिंग को अपना करियर बनाए। खैर ये तो रही बात फिल्मों की , जिस तरह कपूर खानदान फिल्मों के लिए चर्चित है उसी तरह आरके स्टूडियो की होली भी काफी सुर्खियों में रहती है।

नीतू कपूर ने किया वीडियो शेयर

दरअसल, राज कपूर के समय उनका फिल्म स्टूडियो आरके स्टूडियो जहां होली का त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस पार्टी में बॉलीवुड के तमाम एक्टर और एक्ट्रेस शामिल होते थे। यहां होली का त्योहार काफी झूमझाम से मनाया जाता था लोग एक दूसरे पर जमकर रंगों की बरसात करते थे। पार्टी में खाने का भी अच्छा इंतजाम किया जाता था। कपूर खानदान की बहु नीतू कपूर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आपको राज कपूर उनकी पत्नी, शम्मी कपूर, ऋषि कपूर भी नजर आ रहे है। इस वीडियो में आप देख सकते है कि लोग कितना एन्जॉय कर रहे है।

यूजर्स ने किया कमेंट

नीतू कपूर ने इस वीडियो को शेयर कर काफी प्यारा कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा कि जब हम पूरे थे जब प्यार की गर्माहट थी… होली मुबारक। नीतू के इस वीडियो को यूजर्स भी काफी पसंद कर रहे है। एक यूजर ने लिखा वाह क्या होली है। वहीं दूसरे ने लिखा त्योहार मनाना तो फैमिली के साथ ही अच्छा लगता है।

Exit mobile version