News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 September 2023: केस की वजह से खतरे में पड़ेगी अभीर की जान, कैसे अभिमन्यु बचा पाएगा जान

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 21 September 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु एक ही कमरे हैं लेकिन अक्षरा समझ नहीं पा रही है कि अभिमन्यु को क्या हुआ है। अभिमन्यु अक्षरा को ठंड से बचने के लिए कंबल देता है तो वो भड़क जाती है। वो कहती है कि तुम्हें हुआ क्या है

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु से अक्षरा को तेज बारिश की वजह से ढाबे के एक कमरे में रुकना पड़ता है। दूसरी तरफ मुस्कान का तांडव जारी है। वो सभी से कहती है कि भाभी अकेले रात में अभिमन्यु के साथ है और आपको शक नहीं हो रहा कि दोनों के बीच कुछ नहीं होगा।

GUMDA

अभिमन्यु ने किया प्यार का इजहार

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा और अभिमन्यु एक ही कमरे हैं लेकिन अक्षरा समझ नहीं पा रही है कि अभिमन्यु को क्या हुआ है। अभिमन्यु अक्षरा को ठंड से बचने के लिए कंबल देता है तो वो भड़क जाती है। वो कहती है कि तुम्हें हुआ क्या है। कभी लड़ते हो, कभी चिंता करते हो, कभी मिलने से बचते हो,..तुम्हारी वजह से मैं सुबह से परेशान हूं। अब हम पहले वाले अक्षरा अभिमन्यु नहीं है, हमें लड़ना नहीं है अभीर पर ध्यान दे। अभिमन्यु अक्षरा को शांत करने की कोशिश करता है और उसके सामने अपने दिल का हाल रख देता है। अभिमन्यु को आई लव यू बोलते देख अक्षरा परेशान होकर वहां से निकल जाती है। अभिमन्यु चिल्लाता रहता है कि ये सिर्फ  मेरी दिक्कत है और इससे तुम्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

EP367 Chugalkishori | anupama,yeh rishta kya kehlata hai,kundali bhagya, ghum hai kisikey pyar main
अभीर की जान पर खतरा

दूसरी तरफ मुस्कान कायरव से झगड़ा उलझाने की बात करती है लेकिन कायरव मुस्कान को कमरे से बाहर निकाल देता है। वो कहता है कि घर से बाहर नहीं निकाल सकता हूं लेकिन कमरे में तुम्हारे साथ नहीं रहूंगा। अगली सुबह अक्षरा घर पहुंचती हैं, जहां उसका चेहरा ही बता देता है कि वो किसी चीज को लेकर परेशान है। मिमी और स्वर्णा दोनों परेशान हो जाते हैं। अक्षरा अब केस के सिलसिले में अस्पताल जाती है, जहां दोनों ही एक दूसरे से नजरे नहीं मिला पाते हैं। जिसके बाद अभीर को स्कूल के प्रोजेक्ट के लिए माता और पिता दोनों की फोटो चाहिए। अब अभीर बिना किसी को बताए अक्षरा और अभिमन्यु की फोटो एक साथ चिपका देता है। आने वाले एपिसोड में अभीर की जान खतरे में है और अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही परेशानी में।

Exit mobile version