नई दिल्ली।टीवी का पॉपुलर सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में काफी कुछ देखने को मिल रहा है। शो में अभीरा ने भले ही चोरों से अंगूठी बचा ली है लेकिन अगली सुबह अंगूठी गायब हो गई है। अभीरा को नहीं पता कि अंगूठी कहां है। आज के एपिसोड में विद्या पूजा की रस्म के लिए अभीरा से अंगूठी मांगती है लेकिन अभीरा के पास कोई जवाब नहीं है। अरमान को भी अभीरा पर भरोसा है कि अंगूठी को संभालकर रखेगी।
अभीरा हुई परेशान
”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आज भी अंगूठी पुराण चलने वाला है। शो में जैसे ही अभीरा उठती है तो देखती है कि अंगूठी गायब है। वो घर के सारे दरवाजे चेक करती है, जो पहले से ही अंदर से बंद हैं। मतलब घर के अंदर कोई नहीं आया तो अंगूठी कहां गई। अभीरा समझ नहीं पा रही है कि अंगूठी कैसे गायब हो सकती हैं। वही अंगूठी गायब करने के पीछे रूही का हाथ है। वो रात में चोरों के जाने के बाद आई थी और चुपचाप अंगूठी लेकर निकल गई। रूही के हाथ में इस वक्त अंगूठी है और उसका एक ही मकसद है, अरमान को वापस पाना और अभीरा को बदनाम करना। वो मन ही मन सोचती है कि जितना दर्द उसने मंडप में झेला था, उतना ही दर्द अभीरा को झेलना पड़ेगा।
दादीसा नहीं देगी पुश्तैनी कंगन
वहीं दूसरी तरफ दादीसा अभीरा को पुश्तैनी कंगन पहनाने से मना कर देती है। उनका कहना है कि अभीरा ने परिवार के लिए नाम नहीं बदला तो वो कंगन की हकदार नहीं है। इस बात को लेकर अरमान दादीसा से भिड़ जाता है कि अगर अभीरा मान भी जाती तो वो नाम नहीं बदलने देता है। लेकिन अब रस्म को पूरा करने के लिए विद्या अपने कंगना अभीरा को पहनाने वाली है। वहीं अभीरा परेशान है और अरमान समझ जाता है कि कुछ तो हुआ है लेकिन अरमान का इतना भरोसा देखकर तो सच बताने की हिम्मत नहीं कर पाती है।
अरमान ले आया नकली अंगूठी
आने वाले एपिसोड में अभीरा अरमान को सारा सच बता देगी और अरमान नकली अंगूठी का इंतजाम करेगा। रूही समझ जाएगी कि ये अंगूठी नकली है क्योंकि असली अंगूठी तो उसके पास है। अब रूही नकली और असली को लेकर हंगामा करने वाली है।