News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 23 May 2023: अभिमन्यु को बिना बताए कसौली पहुंचेगी अक्षरा, अभीर को ले जाएगी सबसे दूर

AKSHARA-ABHIMANYU

नई दिल्ली।टीवी सीरियल की दुनिया में रोजाना नए सीरियल आते रहते हैं। कुछ सीरियल लंबे समय तक टिक पाते हैं,जबकि कुछ सीरियल कुछ समय बाद ही स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। दर्शकों के फेवरेट सीरियल रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अभिमन्यु सर्जरी के लिए तैयार होता है लेकिन अभीर को देखते ही अभिमन्यु कांपने लगता है और उसे घबराहट होती है। इसी बीच मंजरी भी सब कुछ भूलकर अक्षरा को गले लगा लेती हैं। आने वाले एपिसोड में अक्षरा रोते-रोते अभिमन्यु को गले लगा लेगी।

अभीर की सर्जरी होगी सफल

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु ऑपरेशन नहीं कर पा रहा है। आरोही ये बात आकर सभी लोगों को बताती है कि कभी ओटी में अभिमन्यु को ऐसे नहीं देखा है। उसके हाथ कांप रहे हैं और हमारे पास समय कम हैं। सभी लोग घबरा जाते हैं। मनीष आरोही से अभिमन्यु को समझाने के लिए कहता है। आरोही अभिमन्यु को ओटी में समझाती है कि आज चूक हो गई तो तुम अभीर को खो दोगे। वो अभिमन्यु का हौसला बढ़ाती है। वहीं बाहर अक्षरा माता रानी से गाना गाकर प्रार्थना करती है, जिसकी आवाज सुनकर अभिमन्यु ऑपरेशन शुरू करता है। सभी लोग मिलकर प्रार्थना करते हैं। अक्षरा लगातार गाना गाती रहती है। जिसके बाद अभिमन्यु आकर बताता है कि अभीर की सर्जरी अच्छे से हुई है। अक्षरा खुशी से रोते-रोते बाहर निकल जाती है। अभिमन्यु उसके पीछे जाता है और अक्षरा उसे गले लगा लेती है और अभीर को बचाने के लिए धन्यवाद बोलती है।

कसौली लौटेगी अक्षरा

अभीर को होश आता है तो अभिमन्यु, अक्षरा और अभिनव उसपर प्यार लुटाते हैं। अभीर कहता है कि मुझे पता है कि डॉक मैन मुझे बचा लेंगे। मंजरी को महसूस होता है कि अभिमन्यु चाहकर भी अभीर के पास नहीं जा पा रहा है। आने वाले एपिसोड में अक्षरा अभिमन्यु को बिना बताए कसौली लेकर चली जाती है। ये जानकर अभिमन्यु अक्षरा को धमकी देता है कि कैसे भी आज ही यहां वापस आओ।

Exit mobile version