News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 June 2023: अक्षरा की होगी हार और केस जीतेगा अभिमन्यु, जज ने सुनाया बड़ा फैसला

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 30 June 2023: आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कोर्ट जाने का टाइम हो गया लेकिन अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही घबराएं हुए हैं। अक्षरा को पैनिक अटैक तक आ जाता है। वो अपने आपसे ही कहती है कि अगर अभीर को कोर्ट में पता चल गया कि अभिमन्यु उसका पापा है, तो उसे लगेगा कि हम उसे धोखा दे रहे थे।

yeh rista

नई दिल्ली। टीवी का हिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोजाना ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश हैं। शो में अभीर की कस्टडी का ट्रेक चल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा कि कोर्ट की तारीख आने के बाद अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही परेशान हैं। अक्षरा वकील के साथ बात करती है और वकील सुझाव देता है कि अभीर को भी कोर्ट लेकर जाया जाए। अब अक्षरा घबरा गई है कि अभीर ने अगर अभिमन्यु को देख लिया, तो क्या होगा।

अभीर को नहीं पता पूरा सच

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि कोर्ट जाने का टाइम हो गया लेकिन अक्षरा और अभिमन्यु दोनों ही घबराएं हुए हैं। अक्षरा को पैनिक अटैक तक आ जाता है। वो अपने आपसे ही कहती है कि अगर अभीर को कोर्ट में पता चल गया कि अभिमन्यु उसका पापा है, तो उसे लगेगा कि हम उसे धोखा दे रहे थे। अक्षरा की बात को अभीर सुन लेता है और घबराकर वहां से चला जाता है। अभीर सीधा अभिमन्यु को फोन करता है और कहता है कि मम्मी को कुछ हो गया है, उनकी तबीयत ठीक नहीं है। अभिमन्यु भागा-भागा अक्षरा के पास पहुंच जाता है और अक्षरा-अक्षरा चिल्लाता है। मनीष, कायरव और अभिनव उसे रोकने की कोशिश करते हैं लेकिन तभी अक्षरा आ जाती है। वो कहती है कि वो बिल्कुल ठीक है, थोड़ी घबराहट की वजह से परेशान हो गई थी। अक्षरा कहती है कि अब उसने अपनी घबराहट का इलाज ढूंढ लिया है और अब उसके साथ अभिनव भी हैं, तो किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब सीधी मुलाकात कोर्ट में होगी।


अभिमन्यु जीतेगा केस

हालांकि अभीर को कुछ नहीं सुना है। जिसके बाद अक्षरा और अभिमन्यु की मुलाकात कोर्ट में होती है और कोर्ट की कार्रवाई शुरू होती है और दो दिन तक चलती है। आने वाले एपिसोड में जज अभीर की कस्टडी अभिमन्यु को सौंपती है और अभिमन्यु की जीत होती हैं।

Exit mobile version