News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 September 2023: समाज देगा अक्षरा को विधवा होने का ताना, अभिमन्यु के मन में फिर जागेगा प्यार

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 4 September 2023:अभिमन्यु और अभीर को ही विनर के तौर पर चुना जाता है और सभी लोग बहुत खुश हैं। अभिमन्यु अपना अवॉर्ड अक्षरा और मंजरी को डेलीकेट करता है। इस बीच एक कार से अक्षरा का एक्सीडेंट होने वाला होता है, लेकिन अभिमन्यु उसे बचा लेता है

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टीवी की दुनिया के पॉपुलर शोज में से एक है। शो में इन दिनों कई सारे ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के बीते एपिसोड में आपने देखा कि शो में अभीर के कहने पर अभिमन्यु अक्षरा से गाना सीख रहा है लेकिन अब अभिमन्यु के मन में अक्षरा के लिए दोबारा फीलिंग्स जाग रही है..हालांकि अभिमन्य़ु ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहता है, जिससे अक्षरा और परिवार को दुख हो।

अभिमन्यु और अभीर ने जीता अवॉर्ड

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिमन्यु बार बार अक्षरा को देखता है लेकिन अपने मन को समझाता है कि ये सब गलत है, जिसके बाद स्कूल का कॉम्पिटिशन शुरू होता है और अभिमन्यु और अभीर दोनों ही डरे हुए हैं, हालांकि मंजरी और अक्षरा दोनों का हौसला बढ़ाते हैं। गाना गाने के लिए अभिमन्यु और अभीर को बुलाते हैं लेकिन तभी लाइट चली जाती है। अब अभीर दुखी होता है क्योंकि उसे अपनी बेस्ट स्टूडेंट की पोजीशन नहीं खोनी है। जिसके बाद अक्षरा के जुगाड़ से लाइट का भी जुगाड़ हो जाता है, जिसके बाद शुरू होती है अभिमन्यु और अभीर की परफार्मेंस। दोनों ऐ जिंदगी गले लगा ले…गाना सुर में गाते हैं, और सभी लोग दोनों के लिए तालियां बजाते हैं। इसके अलावा दोनों डांस भी करते हैं।


जन्माष्टमी के दिन होगा हंगामा

अभिमन्यु और अभीर को ही विनर के तौर पर चुना जाता है और सभी लोग बहुत खुश हैं। अभिमन्यु अपना अवॉर्ड अक्षरा और मंजरी को डेलीकेट करता है। इस बीच एक कार से अक्षरा का एक्सीडेंट होने वाला होता है, लेकिन अभिमन्यु उसे बचा लेता है लेकिन उसपर गुस्सा करता है और 6 साल पुरानी बात को लेकर ताना मारता है। अक्षरा कहती है कि 6 साल पहले नील की मौत हादसा थी, लेकिन मुझे लगा कि तुम अपनी गलती से सीख चुके हो लेकिन मैं गलत थी। अगले दिन जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। सभी लोग तैयारी करते हैं। अभीर भगवान कृष्ण बना है और रूही राधा। वहीं कुछ महिलाएं अक्षरा को विधवा होने का ताना मारती हैं और अभिमन्यु उन महिलाओं को सुनाता है।

Exit mobile version