News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 5 August 2023: मौत से पहले ही अभिनव को हो जाएगा अनहोनी का अहसास, सामने दिखेगा सिर्फ अभिमन्यु

yeh rista kya kahlata hai

नई दिल्ली।टीवी का सबसे पसंदीदा सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ टॉप सीरियल्स में से एक है। ये शो लोगों को एंटरटेन करने के लिए हर दिन कुछ न कुछ इंटरेस्टिंग लेकर आता रहता है। शो के बीते एपिसोड में आपने देखा कि अभिमन्यु नशे की हालत में घर पहुंचता है और अभीर-अभीर करता है। अभिमन्यु की ऐसी हालत देखकर सभी लोग परेशान हो जाते हैं। सबसे ज्यादा दुख मंजरी को होता है, जो अपने बच्चे का दर्द कम नहीं कर पा रही हैं।

अभिमन्यु को मनाने की कोशिश

आज के एपिसोड में अभिमन्यु के दर्द को कम करने के लिए अक्षरा और अभिनव दोनों पूरे परिवार के साथ पिकनिक पर जाते हैं। सभी लोग अभिमन्यु को खुश करने की कोशिश करते हैं लेकिन अभिमन्यु अपने दर्द से बाहर नहीं निकल पा रहा है। खुद अभीर भी अभिमन्यु के साथ समय बिताने की कोशिश करता है लेकिन अभीर को देखकर अभिमन्यु का दर्द और बढ़ जाता है। जिसके बाद अक्षरा खुद अभिमन्यु से बात करने के लिए जाती है। अक्षरा अभिमन्यु को समझाती है कि अभीर को गिल्ट महसूस हो रहा है कि तुम्हारी हालत देखकर। उसे लग रहा है कि जो हो रहा है, उसकी वजह से हो रहा है लेकिन अभिमन्यु कहता है कि मुझे मेरे बेटे की आंखों में प्यार नहीं, बल्कि दया दिख रही हैं और इस दो पल की खुशी का मैं क्या करूं, जब पूरी जिंदगी में अंधेरा होने वाला है।

कार्ड पढ़कर इमोशनल होगा अभिमन्यु

जिसके बाद अक्षरा अभिमन्यु को वो कार्ड देती है, जिसे अभीर ने बनाया है। अक्षरा बताती है कि अभीर ने तुम्हें नशे की हालत में देखा और वो टूट गया। तुम्हारी हालत के लिए वो खुद को जिम्मेदार मान रहा है, ये प्यार है दया नहीं। आज  अभीर और तुम दोनों ही खुश नहीं है। दूसरी तरफ अभिनव का जन्मदिन है और मनीष अभिनव के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने की बाद करता है लेकिन अभिनव ये कहकर मना कर देता है कि इतने दुख में वो अपना जन्मदिन नहीं मनाएगा। वहीं अभिमन्यु अभीर का बनाया कार्ड पड़ता है, जिसमें अभीर ने लिखा है- मैंने आपका दिल तोड़ दिया है लेकिन आप हमेशा मेरे सबसे अच्छे दोस्त रहोंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। मैं आपसे उदयपुर मिलने आऊंगा और आप भी मुझसे मिलने के लिए आना। कार्ड पढ़कर अभिमन्यु और ज्यादा इमोशनल हो जाता है। मंजरी उसे संभालने के लिए आती है लेकिन अभिमन्यु वहां से निकल जाता है।

Exit mobile version