News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 7 June 2023: शुरू हुई कायरव- मुस्कान की शादी की तैयारियां, आमने-सामने होंगे अक्षरा और अभिमन्यु

yeh rista

नई दिल्ली। टीवी सीरियल की दुनिया में रोजाना नए सीरियल आते रहते हैं। कुछ सीरियल लंबे समय तक टिक पाते हैं,जबकि कुछ सीरियल कुछ समय बाद ही स्क्रीन से गायब हो जाते हैं। दर्शकों के फेवरेट सीरियल रिश्ता क्या कहलाता है के बीते एपिसोड में देखा कि अक्षरा अभिनव को मनाने की कोशिश करती है। वो कहती है मुस्कान कायरव को पसंद करती है और कायरव भी उसे पसंद करते हैं। अभिनव कहता है कि कायरव ने सगा भाई होकर आपसे 6 साल बात नहीं की, अगर दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ तो मुस्कान टूट जाएगी, वो हिम्मती नहीं है।

अभिनव ने की मुस्कान और कायरव की शादी के लिए हां

आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अभिनव उठता है तो देखता है कि अक्षरा कायरव और मुस्कान को भागकर शादी करने की सलाह देती है। वो कहती है कि एक दिन अभिनव और नीला मां  ने मान ही जाना है लेकिन तुम लोग भागकर शादी कर लो लेकिन कायरव और मुस्कान कहते हैं कि हम किसी को ब्लैकमेल करके शादी नहीं करना चाहते हैं। चाहे हमें जिंदगी एक-दूसरे के बिना ही गुजारनी पड़े लेकिन हम ये कदम नहीं उठाएंगे। सभी बातों को अभिनव सुन रहा होता है। कायरव सबसे विदा लेकर निकलता है लेकिन अभिनव उसे रोक लेता है और मुस्कान के हाथ में कायरव का हाथ दे देता है। अभिनव कायरव और मुस्कान से कहता है कि दोनों का प्यार देख नहीं पाया था। अब सब लोग दोनों की शादी के लिए मान जाते हैं। इसी बीच अक्षरा अभिमन्यु को आंखों से ही धन्यवाद कहती है। दोनों के नैन मिलन को अभिनव देख लेता है और परेशान हो जाता है।


शुरू हुई कायरव- मुस्कान की शादी की तैयारियां

जिसके बाद अक्षरा मनीष को खुशखबरी देती है कि अभिनव रिश्ते के लिए मान गए हैं। मिमी जल्द से जल्द शादी की तारीख निकलवाने के लिए कहती है। कायरव और मुस्कान भी चाहते हैं कि शादी जल्द से जल्द हो जाए। हालांकि अपनी बहन की शादी की बात सुनकर अभिनव इमोशनल हो जाता है। अभिमन्यु अभिनव को संभालने की कोशिश करता है। अभिनव कहता है कि बहन का घर बसने से ज्यादा बड़ी खुशी कुछ और नहीं होती है। अभिमन्यु कहता है कि उसका एक बड़ा भाई उदयपुर में भी है, जो उसका हमेशा ध्यान रखेगा। आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अक्षरा लड़के वालों की टीम में होगी और अभिमन्यु लड़की वालों  की तरफ रहेगा।

 

Exit mobile version