News Room Post

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai 9 September Written Update: मनीष निभाएगा अभीरा के परिवार की रस्म, फेरेगा दादीसा की घटिया चाल पर पानी

नई दिल्ली। सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में मनीष को फाइनली पता चल गया है कि अभीरा अक्षरा की बेटी है। ये जानकर मनीष बेहद भावुक हो जाता है। इसी बीच मनीष की हालत बहुत खराब होने वाली है और अभीरा ही उसकी मदद के लिए आने वाली है।जबकि दादीसा  अभीरा की नीचा दिखाने के लिए दादीसा मामाभात की रस्म रखेगी, जिसमें लड़की के मायके वाले लड़के वालों को तोहफे देते हैं। अब अभीरा के सामने नई चुनौती है।

 

अभीरा को हुई बैचेनी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आप देखेंगे कि मनीष सड़क पर बदहवास निकल पड़ा है क्योंकि उसे पता चल गया है कि अक्षरा अब इस दुनिया में नहीं है। वो अफसोस करता है कि काश उसने आखिरी बार अक्षरा से बात कर ली होती। मनीष की हालत घर पहुंचते ही बहुत खराब हो जाती है। तभी स्वर्णा और सुरेखा भी पहुंच जाती हैं और तुरंत डॉक्टर को बुलाती हैं। डॉक्टर कहता है कि मनीष को कभी भी अटैक आ सकता है। वहीं अभीरा को घर पर बैचेनी होती है।वो अरमान से मनीष के घर जाने के लिए कहती है।

मनीष की हालत में सुधार

अरमान और अभीरा दोनों ही मनीष की हालत देखकर परेशान हो जाते हैं। अभीरा मनीष को संभालती हैं.. और उससे वादा लेती है कि वो उसके लिए ठीक होगा। धीरे-धीरे मनीष की हालत में सुधार होता है लेकिन स्वर्णा अभीरा से कहती है कि वो यहां आई है तो वो इसके बारे में रूही को न बताए।जिसके बाद दादीसा अभीरा को नई रस्म करने के लिए कहती हैं। वो कहती है कि मामा भात में उसके परिवार के लोग लड़के वालों को तोहफे देते हैं। अरमान रस्म का विरोध करता है क्योंकि सिर्फ एक रस्म की बात हुई थी लेकिन अभीरा दादीसा की शर्त को मान लेती है।

Exit mobile version