News Room Post

Honey Singh: सामने आया Yo Yo Honey Singh का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन लुक, फोटोज देख दबा लेंगे दांतों तले उंगली

नई दिल्ली। सिंगर और रैपर हनी सिंह काफी समय से म्यूजिक इंडस्ट्री और लाइमलाइट से दूर है। सिंगर बीते साल  अपनी पत्नी शालिनी के साथ घरेलू विवाद के चलते खबरों में आए थे। जहां उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगा था। हालांकि अब सिंगर ने जबरदस्त कमबैक किया है। हाल ही में हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर आप अपने दांतों तले उंगली दबा लेंगे। फोटो में सिंगर की फिटनेस देखने लायक है।ताजा फोटोज को देखकर हर कोई हैरान और खुश होगा। फैंस भी सिंगर के लुक को देखकर काफी खुश हैं।

सिंगर को पहचाना हुआ मुश्किल

दरअसल रैपर, सिंगर और कंपोजर यो यो हनी ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज पोस्ट की हैं जिसमें उनका ट्रांसफॉर्मेशन लुक सामने आया है। सिंगर फैट टू फीट हो चुके हैं। सिंगर की तस्वीरें किसी को भी हैरान करने के लिए काफी हैं। हालिया फोटो में फोटो में हनी सिंह के बाइसेप्स भी साफ दिखाई दे रहे हैं।आंखों पर चश्मे और ग्रीन जूते के साथ हनी सिंह का ओवरऑल लुक देखते ही बन रहा है। एक बार में सिंगर को नए अवतार में पहचानना मुश्किल हो रहा है। फोटोज को शेयर कर सिंगर ने कैप्शन में लिखा- Lets Roll Hyderabad tonight!! Club Prism” ।


लुक की हो रही हर तरफ चर्चा

फोटोज पर फैंस का रिएक्शन भी काफी अच्छा आ रहा है। फैंस हनी सिंह के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- नो पेन नो गेन ब्रो। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- वेलकम बैक ओल्ड हनी सिंह..धमाकेदार कमबैक। कमेंट्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि सिंगर के फैंस उनको कितना मिस कर रहे थे। गौरतलब है कि सिंगर की पत्नी शालिनी ने उन पर घरेलू हिंसा का केस दर्ज कराया था। शालिनी ने सिर्फ हनी सिंह पर ही नहीं बल्कि उनके पूरे परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि सिंगर ने सभी आरोपों से साफ इनकार किया था।

Exit mobile version