News Room Post

Bappi Leahiri Best Songs: बप्पी लहरी के इन सदाबहार गानो को सुन आप भी होंगे थिरकने पर मजबूर

नई दिल्ली। बप्पी लहरी ने मात्र 3 वर्ष की आयु में ही तबला बजाना शुरू कर दिया था जिसके बाद इनके पिता ने इन्हें संगीत के और भी गुर सिखाये। बॉलीवुड को रॉक और डिस्को से रूबरू कराने वाले पूरे देश को अपनी धुन पर नचाने वाले मशहूर सिंगर बप्पी लहरी ने कई बड़ी छोटी फिल्मों में अपनी आवाज दी है। 80 का दशक या 90 का या फिर आज का दौर हो हर दौर में बप्पी दा का गाना गुनगुनाया जाता है। बप्पी दा ने महज 17 साल की उम्र से ही सिंगर बनने का ख्वाब देख लिया था। बप्पी लहरी एसडी बर्मन को अपना आइडल मानते थे। एसडी बर्मन के गानों को सुन कर ही बप्पी लहरी अपने संगीत का रियाज किया करते थे। आइए सिंगर के कई सदाबहार गानों के बारे में आज हम आपको बताते हैं-

आई एम डिस्को डांसर-

यह गाना फिल्म चित्रपट का है जो साल 1982 को आई थी। इसको विजय बेनेडिक्ट ने अपनी आवाज दी है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर दिवंगत गायक बप्पी लहरी है, इसके गीतकार अनजान है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, राजेश खन्ना, किम यशपाल, ओम पुरी, गीता सिद्धार्थ और ओम शिवपुरी है।

कोई यहां नाचे-नाचे-

यह साल 1982 को आई फिल्म डिस्को डांसर का गाना है। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी है। इस गाने को खुद बप्पी लहरी और ऊषा उत्थप ने गाया है। इस गाने को सुन कर आज भी लोग अपने पैरों को रोक नहीं पाते हैं।

आज रपट जाए तो-

साल 1982 में आई फिल्म नमक हलाल का ये गाना काफी सुपरहिट हुआ था। इस गाने को किशोर कुमार और आशा भोसले ने अपनी आवाज दी थी। इस गाने को बप्पी लहरी ने म्यूजिक दिया था। इस गाने के लिरिक्स को अनजान ने लिखा था।

Exit mobile version