News Room Post

Bollywood Controversy: अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा के साथ रंगे हाथों पकड़ने के बाद ट्विंकल खन्ना ने जो किया उसे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। अक्षय कुमार बॉलीवुड के एक सफलतम अभिनेताओं में से एक हैं। अक्षय ने बॉलीवुड में ये स्टारडम अपनी सालों की कड़ी मेहनत और लगन से हासिल की है। अपने एक्शन और कॉमेडी फिल्मों को लेकर अक्षय हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। कई बार अक्षय जीवन की सच्ची घटना से जुड़ी फिल्मों को लेकर भी आते हैं जिसे उनके फैंस के द्वारा खूब पसंद भी किया जाता है। अपने फिल्मी करियर की शुरुआत से लेकर अब तक सुपरस्टार अक्षय कुमार ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक फ़िल्में दी हैं। जहां उनके अभिनय की जमकर तारीफ़ भी की गई है। अक्षय कुमार ने बॉलीवुड की कई खूबसूरत हसीनाओं के साथ काम किया है। इस वजह से उनके कई अफेयर भी रहे हैं। हालांकि, अक्षय के सभी अफेयर उनकी शादी से पहले तक रहे हैं।

लेकिन आपको ये बात जानकार हैरानी होगी की अक्षय कुमार कि जिंदगी में एक प्यार था जो उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी के बाद किया। जी हां, अक्षय कुमार ने बॉलीवुड से अब हॉलीवुड का रुख कर चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से शादीशुदा होने के बावजूद अफेयर किया था। साल 2003 में आई फिल्म अंदाज़ में एक साथ काम करने के बाद से ही अक्षय और प्रियंका एक दूसरे के बेहद नजदीक आ गए थे।

प्रियंका के प्यार में अक्षय बेहद पागल हो गए थे और उनके इश्क की दास्तान मीडिया में भी फ़ैल चुकी थी। अक्षय और प्रियंका की इस प्रेम कहानी का पता जब अक्षय की बीवी ट्विंकल खन्ना को चला तो वह तुरंत ही अक्षय कुमार की क्लास लगाने उनकी फिल्म के सेट पर पहुंच गईं थी। ट्विंकल खन्ना की पति अक्षय के साथ काफी बहस हुई। इसके बाद ट्विंकल उनके बेटे आरव को उन्हीं के पास छोड़ के चली गई थी।

Exit mobile version