News Room Post

अक्षरा सिंह का सिजलिंग डांस मूव देख थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर, क्लीवेज फ्लॉन्ट कर दिखा रही हैं अदाएं

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत में फेमस होने के साथ -साथ सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 6.9 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा सिंह भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए रेगुलर अपने सोशल मीडिया पर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में खास !!

अक्षरा सिंह का रील वीडियो:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर जो रील शेयर की है उसमें एक्ट्रेस सिंगर्स सुकृति कक्कर और प्रकृति कक्कर के गाने ZID पर सिजलिंग मूव्स करती दिखाई दे रही हैं। जैसा कि आप जानते हैं अक्षरा सिंह को डांस करने का बेहद शौख है। ऐसे में अक्सर अक्षरा अपनी डांसिंग वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। अब इसी कड़ी में एक्ट्रेस ने अपनी जो वीडियो पोस्ट की है उसमें अक्षरा सिंह का हॉट डांस मूव्स देखकर आप भी थिड़कने पर मजबूर हो जाएंगे।

एक्ट्रेस का लुक:

वीडियो में अक्षरा सिंह के लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने व्हाइट लूज पैंट के साथ व्हाइट क्रॉप टॉप पहना है। इसके साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक जैकेट टीमअप किया है। मिनिमलिस्टिक मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और हल्के कर्ल हेयर्स में अक्षरा सिंह कमाल नजर आ रही हैं। डीपनेक टॉप में क्लीवेज फ्लॉन्ट करती हुई अक्षरा का ग्लैमरस लुक आपको दीवाना बनाने के लिए काफी है।

अक्षरा सिंह के वर्कफ्रंट की बता करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का गाना ”मोहिनी” रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा एक्टर अंशुमान सिंह के साथ नजर आ रही हैं। गाने को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्मों की बात करें तो जल्द ही एक्ट्रेस ”अग्निसाक्षी” और ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” जैसी भोजपुरी फिल्मों में दिखाई देंगी।

Exit mobile version