News Room Post

बनारसी साड़ी में अक्षरा सिंह का हुस्न देखकर हो जाएंगे मदहोश, एक्ट्रेस ने किलर अदाओं से किया घायल

Bhojpuri Actress Akshara Singh Latest Reel: एक्ट्रेस वीडियो में बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। गोल्डन ज्वेलरी, झुमके और मांग में सिंदूर एक्ट्रेस के हुस्न में चार चांद लगा रहा है। गालों पर गिरती लटें अक्षरा के हुस्न को इन्हैंस कर रही है।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की सबसे हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में से एक हैं। अक्षरा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी ही बेहतरीन सिंगर भी हैं। अक्षरा की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी बेहद पॉपुलर हैं और अक्षरा को 6 मिलियन से ज्यादा लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। अक्षरा अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी रील और फोटोज शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने अपनी एक लेटेस्ट रील वीडियो शेयर की है,चलिए बताते हैं क्या है वीडियो में खास?

अक्षरा की नई रील:

अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक नई रील वीडियो शेयर की है। इसमें अभिनेत्री का लुक देखते ही बन रहा है। इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने हालिया रिलीज गाने ”साड़िया बनारसिया” पर रील बनाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”Women of Purvanchal in Lagan be like, waise I love Banarasi saree apko bhi pasand hai ????”


एक्ट्रेस वीडियो में बनारसी साड़ी में नजर आ रही हैं। गोल्डन ज्वेलरी, झुमके और मांग में सिंदूर एक्ट्रेस के हुस्न में चार चांद लगा रहा है। गालों पर गिरती लटें अक्षरा के हुस्न को इन्हैंस कर रही है। अक्षरा सिंह की अदाओं पर अब नेटिजंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में अक्षरा का नया गाना ”सड़िया बनारसिया” में रिलीज किया गया है। इस गाने को खुद अक्षरा सिंह ने गाया है। इस गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं। गाने को संगीत धनंजय सिंह कान्हा ने दिया है। गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह और अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं। गाने का निर्देशन महेश वेंकट ने किया है।

Exit mobile version