News Room Post

Anand Mahindra ने 12th फेल से क्या मांगा, सुनकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। IIT JEE ज्यादा मुश्किल है या UPSC CSE…..। इस सवाल को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। बहस होना भी लाजमी है क्योंकि सवाल भी महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा(Mahindra & Mahindra Group Chairman Anand Mahindra) ने पूछा है।  आनंद महिंद्रा(Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर  काफी एक्टिव रहते हैं और नए लोगों को मौका देते हैं लेकिन पहली बार ऐसा हुआ है जब करोड़ों रुपये की नेटवर्थ वाले आनंद महिंद्रा को दूसरे से कुछ मांगना पड़ गया। जी हां आनंद महिंद्रा ने 12वीं फेल के असल हीरो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा(Manoj Kumar Sharma, IPS) से कुछ मागां है। अब वो क्या है, हम आपको बताते हैं।


आनंद महिंद्रा की डिमांड सुन शरमा गए मनोज कुमार

सोशल मीडिया पर आनंद महिंद्रा(Anand Mahindra)  ने पोस्ट डाला,जिसमें वो 12वीं फेल के असल हीरो आईपीएस मनोज कुमार शर्मा(Manoj Kumar Sharma, IPS) और उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी (Shraddha Joshi) के साथ-साथ दिख रहे हैं। फोटो से साफ है कि दोनों की मुलाकात हुई है। इस मुलाकात के साथ आनंद महिंद्रा(Manoj Kumar Sharma-Anand Mahindra) ने एक प्यारा सा कैप्शन डाला जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि उन्होंने मनोज कुमार से क्या मांगा। दरअसल आनंद महिंद्रा ने आईपीएस मनोज कुमार शर्मा से उनका ऑटोग्राफ मांगा है, जिससे  मनोज कुमार को शर्मा गए।


सोशल मीडिया पर पोस्ट किया प्यारा सा पोस्ट

उन्होंने कैप्शन में लिखा- जब मैंने उनसे उनके ऑटोग्राफ के लिए अनुरोध किया, तो वे शर्मा गए। जिसे मैंने गर्व के साथ पकड़ा है। आईपीएस मनोज कुमार शर्मा और उनकी पत्नी आईआरएस श्रद्धा जोशी असल जिंदगी के नायक हैं। ये जोड़ी एक असाधारण जोड़ी है.. उन्ही के जीवन पर 12वी फेल फिल्म बनी है। उन्होंने आगे लिखा- आज लंच के दौरान मुझे पता चला कि फिल्म की कहानी उनकी वास्तविक कहानी है और आज भी वो ईमानदारी से जीवन जीने के अपने दर्शन का अभ्यास करना जारी रखते हैं। ये हमारे देश की असली हस्तियां है और उनका ऑटोग्राफ मेरे लिए विरासत हैं।

Exit mobile version