News Room Post

अक्षरा सिंह की सादगी देखकर दिल हार जाएंगे आप, गुलाबी साड़ी में एक्ट्रेस की मासूमियत ने ढाया कहर

Akshara Singh Latest Photo on Instagram: सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी लाइफ की पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा की सादगी देख लोग उनपर वारे जा रहे हैं।

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस की लोकप्रियता का आलम ये है कि क्या बच्चा और क्या बूढ़ा हर कोई अक्षरा सिंह की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह काफी एक्टिव रहती हैं। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अपनी लाइफ की पर्सनल और प्रोफेशनल अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा की सादगी देख लोग उनपर वारे जा रहे हैं।

अक्षरा सिंह ने शेयर की फोटोज

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस हल्के गुलाबी रंग की साड़ी और पर्पल कलर के ब्लाउज में नजर आ रही हैं। माथे पर सरसों के दाने जितनी छोटी काली बिंदी, कानों में बूंदे, आंखों में काजल और पलकों को और भी आकर्षक बनाने के लिए मस्कारा, हल्के गुलाबी होंठ, और हाथों में गुलाबी चूड़ियां पहने अक्षरा सिंह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उसपर से खुले बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे हैं।

अक्षरा सिंह पिंक रोज के गुलदस्ते के साथ भी आकर्षक पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने इन तस्वीरों के साथ बैकग्राउंड में ”सलोना सा सजन है” गाना चला रखा है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”और मैं हूं…”

बता दें कई अक्षरा सिंह की ये तस्वीरें उनके फैंस को बहुत पसंद आ रही हैं। कमेंट सेक्शन में लोग उनकी खूबसूरती के कसीदे पढ़ते नजर आ रहे हैं। अक्षरा सिंह हाल ही में मोनालिसा के साथ कानपुर से बीजेपी प्रत्याशी रमेश अवस्थी के रोड शो में उनके लिए प्रचार करने कानपूर पहुंची थीं।

Exit mobile version