नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड अभिनेत्रियों में शामिल हैं। एक्ट्रेस की पॉपुलैरिटी का आलम ये है कि अक्षरा जहां भी जाती हैं उनको देखने भर के लिए लाखों लोगों का हुजूम इकठ्ठा हो जाता है। हर कोई एक्ट्रेस की एक झलक को बेताब नजर आता है। अक्षरा को सोशल मीडिया पर भी 6 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस भी अक्सर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। तो चलिए बताते हैं क्या है तस्वीर में खास!
अक्षरा की लेटेस्ट फोटो:
भोजपुरी जगत की क़्वीन कही जाने वाली अक्षरा सिंह ने अपनी कुछ बेहद ग्लैमरस फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में बिलकुल ही रॉकस्टार लुक में नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो अक्षरा ने सिल्वर शिमर ग्लिटर टॉप पहना है। इसके साथ एक्ट्रेस ने शाइनिंग ब्लैक पैंट पेयर किया है। कर्ल हेयर में हाफ बन के साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को स्टाइल किया है। कमर और गले में चेन की एक्सेसरीज से एक्ट्रेस ने लुक को जैज टच दिया है। इसके साथ गॉडी मेकअप और सिल्वर रिंग्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कंप्लीट किया है।
अक्षरा सिंह ने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज दिए हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है- ”मेटालिक मूड” एक्ट्रेस की खूबसूरती देखते ही बन रही है। अक्षरा सिंह का ये ग्लैमरस अंदाज फैंस का दिल लूटने के लिए काफी है। फैंस एक्ट्रेस की फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गाना ”चूल्ही में लगाइब ना लावना बलम” रिलीज किया गया। इस गाने को अक्षरा सिंह और रोशन सिंह ने गाया है। गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं। गाने का संगीत रौशन सिंह ने दिया है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा के साथ अंशुमान सिंह नजर आ रहे हैं।