नई दिल्ली। स्टार प्लस का यह पारिवारिक शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ दिन पर दिन धमाल मचाता जा रहा है। शो में अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की तैयारियां शुरु हो चुकी है, लेकिन तभी इस सीरियल के कहानी में एक ऐसा मोड़ आया, जिसने सबको अंदर से हिला कर रख दिया। हाल ही में शो में दिखाया गया था कि अभिमन्यु मंजरी को हॉस्पिटल लेकर जाता है, जहां उसकी हालत बहुत ज्यादा सीरियस हो जाती है। अभिमन्यु, महिमा और आनंद के साथ अपनी मां का ऑपरेशन करने लगता है। दूसरी ओर पुलिस भी अपनी पुछताच करना शुरू कर देती है। लेकिन शो में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं पर खत्म नहीं होते।
खतरे में है मंजरी की जान
शो में दिखाया गया कि अभिमन्यु, आनंद और महिमा की मेहनत रंग लाती है और मंजरी की जान बच जाती है। लेकिन वह पूरी तरह से खतरे से बाहर नहीं आ पाती है। वहीं अभिमन्यु बाहर आते ही कहता है, “जिन हाथों से मां की जान बचाई है, उन्हीं हाथों से उस शख्स की जान भी ले लुंगा जिसने मेरी मां का यह बूरा हाल किया है।”
अक्षरा रखेगी अभिमन्यु का ध्यान
मंजरी की ऐसी हालत को देखकर अभिमन्यु पूरी तरह से टूट जाता है। ऐसे में अक्षरा उसका ख्याल रखती है। वह उसे खाना खिलाती है और उसे समझाती भी है। वह उसे साथ में रुकने के लिए भी पूछती है, लेकिन अभिमन्यु उसे ये सब करने से सीधा मना कर देता है। अक्षरा किसी तरह से उसे सुलाकर वहां से जाने ही वाली होती है कि तभी अभिमन्यु बड़बड़ाने लगता है, “नहीं छोड़ुंगा, जिसने मेरी मां की ये हालत की है, उसे नहीं छोड़ूंगा।”
सबूत मिटाने की कोशिश में जुटी आरोही
शो में आरोही की डर के कारण हालत खराब रहती है। ऐसे में वह रात के अंधेरे में एक्सीडेंट स्पॉट पर जाकर सबूत मिटाने की कोशिश करती हुई दिखाई देगी। आरोही घर आकर अकेले अपने कमरे में लेट जाती है और कहती है, “अगर अभिमन्यु को पता चल गया तो मेरी खैर नहीं। मैं अक्षू को भी नहीं बता सकती, क्योंकि वह अभिमन्यु को बता देगी। मैं किसी को भी पता नहीं चलने दे सकती।”
आरोही की वजह से लड़ेगे अभिमन्यु और अक्षरा
सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आगे दिखाया जाने वाला है कि अभिमन्यु और अक्षरा के बीच आरोही की वजह से एक बार फिर से दरार आएगी। दरअसल, अभिमन्यु, अक्षू से नायरा की इयररिंग्स के बारे में पूछता है, जिसपर अक्षरा बताती है वह गायब हो गए हैं। इसपर अभिमन्यु कहता है कि कहीं इयररिंग उसकी वजह से तो गायब नहीं है, जो यहां पर खुद मौजूद नहीं है। यानी तुम्हारी बहन आरू। अभिमन्यु की बातों पर अक्षरा बिगड़ पड़ती है और उससे अपनी बहन पर शक न करने के लिए कहती है। स्टार प्लस में आपको ऐसे ही और भी ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलता रहेगा।