News Room Post

YRKKH 30 March 2022: भाग के नशे में अक्षरा अभिमन्यु से उगलेगी एक्सीडेंट का सच, क्या शादी से पहले ही दोनों हो जाएंगे अलग?

YRKKH

नई दिल्ली। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ सीरियल स्टार प्लस का पॉपुलर शो है। सीरियल में अक्षरा और अभिमन्यु की केमेस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। फैंस दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसा रहें हैं। शो में अक्षरा और अभिमन्यु जल्द ही सात फेरे लेने वाले हैं। शो में दोनों के शादी को लेकर तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। शादी से पहले अभिमन्यु और अक्षरा अपनी पहली होली खेलेंगे। बता दें कि अक्षरा को रंग खेलना थोड़ा भी पसंद नहीं हैं तो वहीं अभिमन्यु बहुत मन से होली खेलता है। ऐसे में अभिमन्यु अक्षरा को लेने उसके घर पहुच जाता है। लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आने वाले ट्विस्ट और टर्न्स यहीं खत्म नहीं होते हैं।

अक्षरा को सरप्राइज देगा अभिमन्यु

अभिमन्यु अक्षरा के साथ पहली होली खेलने के लिए उसके घर पहुंच जाता है। अक्षरा उसे वहां देखकर सॉक्ड रह जाती है। वहीं आरोही भी अभिमन्यु का पीछा करते हुए गोयनका हाउस पहुंच जाती है और उसपर नजर रखने के कोशिश में लग जाती है।

अक्षरा को अपने रंग में रंगेगा अभिमन्यु

इस रंगो के त्योहार पर अंक्षरा अभिमन्यु से दूर भागने की कोशिश करती है, लेकिन अभिमन्यु भी उसकी कोशिश को नाकाम करने में लग जाता है। एक तरफ वह अक्षरा को बड़े प्यार से रंग लगाता है और उसके साथ रोमांस भी करते हुए नजर आता है। वहीं दूसरी तरफ आरोही अपने गुनाहों के डर से लगातार दोनों पर नजर रखने की कोशिश करती है।

नशे में सच उगल देगी अक्षरा

इस मौके पर अक्षरा गलती से ठंडई पी लेती है, जिसमें भाग मिली होती है। ठंडई पीने की कुछ समय बाद अक्षरा को नशा चढ़ जाता है और वो अभिमन्यु के सामने बड़बड़ाने लगती है। आरोही अपनी बहन को समझाती है कि वह घर वालों से कुछ भी ना कहे, इस बात पर अक्षरा उससे बेफिक्र रहने को कहती है।

एक्सीडेंट के बारे में वह किसी से कुछ भी नहीं बताएगी। लेकिन शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में आपको देखने को मिलेगा कि भांग के नशे में अक्षरा अभिमन्यु से मंजरी के एक्सीडेंट के बारे में बात करते हुए दिखाई देगी। ऐसे में अगले दिन अभिम्यु भी उससे मंजरी के एक्सीडेंट के बारे में सवाल करते हुए नजर आएगा।

Exit mobile version