News Room Post

Sonakshi-Zaheer: जहीर ने सोनाक्षी से कही अपने दिल की बात, जन्मदिन पर प्यार भरा पोस्ट साझा कर एक्टर ने लिखा-आई लव यू

नई दिल्ली। सोनाक्षी सिन्हा ने कल यानी 2 जून को अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। एक्ट्रेस का जन्म 2 जून को पटना में हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन पर एक नया फ्लैट भी खरीदा है। जिसकी तस्वीर सोना ने अपने सोशल मीडिया पर साझा भी किया था। उस तस्वीर में सोनाक्षी का घर जो कि सी-फेसिंग है वह काफी प्यारा दिख रहा है। सोनाक्षी ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि घर बनाना बहुत मुश्किल है। वहीं आपको बता दें कल सोनाक्षी ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। एक्ट्रेस के जन्मदिन पर फैंस के साथ बॉलीवुड जगत से भी लोगों ने बधाई दी। इसके अलावा सोनाक्षी के लिए एक विश जो कि सबसे अलग और खास था वो किसी और का नहीं बल्कि उनके ह्यूमर ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल का था।

जहीर इकबाल ने खास अंदाज में किया विश

दरअसल, बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल और बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा के बीच काफी समय से रिलेशनशिप में होने की खबरें चल रही है। हालांकि, दोनों की तरफ से इस खबर को लेकर कभी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन अक्सर दोनों को इवेंट में पार्टी में साथ में स्पॉट किया गया है। जिसको देखकर साफ पता चलता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए है। अब दोनों को साथ में देखकर लोगों को शक था लेकिन अब जहीर के पोस्ट से लोगों को यकीन हो गया है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में डूबे हुए हैं।

एक्टर ने कहा आई लव यू

जहीर ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर अपने प्यार का इजहार कर ही दिया। एक्टर ने सोनाक्षी के साथ अपनी कई अनसीन फोटो शेयर करते हुए एक खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है। जहीर ने लिखा ”कुछ तो लोग कहेंगे, लोगो का काम है कहना ?न्यूवेज…आप हमेशा मुझ पर भरोसा कर सकते हैं ? आप सबसे अच्छे ? हैं “दहाड़ते” रहो और हमेशा उड़ते रहो ??
क्या आप दुनिया को किसी से भी ज्यादा देख सकते हैं आप हमेशा जलपरी जैसा जीवन जिएं.. हमेशा खुश रहो.. आई लव यू। ❤️

Exit mobile version